archana puran singh

Social Media Troll to Bollywood: कपिल शर्मा के शो में विवाद नए नहीं हैं। शो के दौरान जिस तरह वो हंसी-मजाक में अपनी महिला साथियों को निशाने पर लेते हैं। उनके रंग रुप को लेकर कमेंट करते हैं इसे देखकर एक बार को लगता है कि क्या सच में कॉमेडी का स्तर यह है? शुमोना के मोटे होंठों का मजाक उड़ाना हो या शो की जज अर्चना पूरे सिंह के लुक्स को पुरुषों जैसा कहने की बात हो। यह सभी कमेंट वो आए दिन करते रहते हैं। हालांकि शो इस समय ऑफ एयर है। लेकिन कहते हैं न अगर आप इस तरह की चीजें करते हैं तो दूसरों को भी हौसला मिलता है। लेकिन इस हौसले की हवा को अर्चना पूरन सिंह बढ़ने नहीं दिया। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने उनके मैस्कुलिन लुक्स को लेकर कुछ लिखा जिसका करारा जवाब अर्चना ने दे दिया है। उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनके हौसले को एप्रिशएट कर रहे हैं।

क्या था मामला

हाल ही में अर्चना ने इंटाग्राम पर अपना एक फोटोग्राफ शेअर किया जिस पर एक यूजर ने लिखा कि वुमन कम मैन ज्यादा लग रही हो कपिल सही कहता है बहुत टाइम लगा होगा आपको रुप परिर्वतन करने में। इस पर अर्चना चुप नहीं रहीं उन्होंने लिखा कि कितनी घटिया सोच है तुम्हारी इस उम्र में। कुछ पढ़-लिख लेतीं तो पता चलता कि बड़ों से कैसे पेश आते हैं। उस यूजर को लगा कि शायद वो इस बात को विवाद को संभाल नहीं पाएगी। ऐसे में उसने अपना कमेंट डिलीट कर दिया।

इस पोस्ट पर किया कमेंट

यह कमेंट तो बेशक डिलीट हो गया लेकिन इस कमेंट ने हमें और आपको एक बार फिर इस बात को सोचने को विवश कर दिया है कि आखिर हम एक महिला को उसके रुप रंग से कब तक आंकते रहेंगे। बेशक अर्चना एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती है। जहां बनना-संवरना उनके पेशे की डिमांड है। लेकिन इस तरह एक महिला को पुरुष की तरह दिखने वाली कहना क्या यह हमारी अभिव्यक्ति की आजादी है। हम कब इस बात को समझ पाने की स्थिति में होंगे जिसके लिए यह लिखा जा रहा है उसे पढ़कर कैसा लगेगा? अर्चना को क्या पता था कि इंस्टाग्राम पर अपलोड होने वाली तस्वीर उनके लिए संघर्ष की दास्तान बन जाएगी इस में अर्चना के पति परमीत सेठी को स्विट्जरलैंड में पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने फोटो को कैप्शन देते हुए लिखाा कि जीवन के उन अद्भुत पलों का शुक्रिया जिनकी गूगल याद दिलाता है।