puja banerjee lost life savings
puja banerjee lost life savings

Overview:

पूजा बनर्जी ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक भावुक ब्लॉग पोस्ट किया। इसी वीडियो में उन्होंने इस धोखाधड़ी का खुलासा किया।

Puja Banerjee Lost Life Savings: टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस पूजा बनर्जी और उनके पति एक्टर कुणाल वर्मा बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। उनके साथ बड़ी धोखाधड़ी हुई है। इस घटना में कपल ने अपनी जीवन भर की सारी जमा पूंजी खो दी है। चौंकाने वाली बात यह है कि उन्हें ठगने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं।

पूजा ने कहा, जीरो से शुरू करेंगे जिंदगी

पूजा बनर्जी ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक भावुक ब्लॉग पोस्ट किया। इसी वीडियो में उन्होंने इस धोखाधड़ी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पिछले दो-तीन महीने हमारे लिए बेहद मुश्किल भरे रहे हैं। आगे क्या होगा, हमें ये भी नहीं पता। हम एक बड़े फाइनेंशियल स्कैम के विक्टिम हैं, जो एक बड़ा अमाउंट है। पूजा ने यह भी बताया कि इस धोखाधड़ी ने उन्हें जीरो पर लाकर खड़ा कर दिया है। क्योंकि इसके कारण वे अपनी जिंदगीभर की पूंजी गंवा बैठे हैं। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि अब भी वह हार नहीं मानेंगे और मिलकर इस लड़ाई को लड़ेंगे।

कुणाल वर्मा बोले, अंदर से टूट गए

वहीं इस ब्लॉग में कुणाल वर्मा ने भी अपनी फीलिंग्स शेयर की हैं। कुणाल ने कहा कि एक इंसान है, उसने हमारे साथ फ्रॉड किया है। इस वीडियो को बनाने या इस बारे में बात करने में काफी समय लगा। क्योंकि जब भी इस बारे में बात करते हैं, तो उनके अंदर बहुत कुछ टूट जाता है। उन्होंने बताया कि वे गहरे सदमे में हैं।

करीबी दोस्त निकला धोखेबाज

अपने फैंस से कपल ने कई बातें शेयर की। उन्होंने बताया कि जिस शख्स ने उनके साथ धोखाधड़ी की है, उसे वे पिछले तीन साल से जानते थे। वह शख्स उनका अच्छा दोस्त था और वे अक्सर साथ में समय बिताते थे। करीब दो से तीन महीने पहले, उस शख्स ने जालसाजी का जाल बिछाया और पूजा-कुणाल को इस फाइनेंशियल स्कैम में फंसा दिया। जिसके बाद वे अपनी सारी जमा पूंजी गवां बैठे। इस घटना ने उन्हें भावनात्मक और आर्थिक दोनों तरीके से तोड़ दिया है।

फैंस का मिल रहा सपोर्ट

कुणाल ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने इस धोखाधड़ी के बारे में अपने परिवार को भी जानकारी नहीं दी है। लेकिन अब जब यह वीडियो वायरल हो गया है, तो उन्हें भी इस बारे में पता चल जाएगा। कपल ने कहा कि यह एक लंबी लड़ाई है, जिसे हम साथ मिलकर लड़ेंगे। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कपल पर ढेर सारा प्यार लुटाया है। फैंस इस कपल के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा

पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा दोनों ही टीवी इंडस्ट्री के जाने माने चेहरे हैं। पूजा को ‘देवों के देव महादेव’ में देवी पार्वती के किरदार से देशभर में पहचान मिली थी। वह ‘कहानी हमारे महाभारत की’, ‘तुझ संग प्रीत लगाई सजना’, ‘झलक दिखला जा’ और ‘कॉमेडी नाइट बचाओ’ जैसे कई पॉपुलर शोज का हिस्सा रही हैं। वहीं, कुणाल वर्मा भी पॉपुलर सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ में अहम भूमिका निभा चुके हैं। इसी के साथ वह ‘ड्रीम गर्ल- एक लड़की दीवानी सी’ और ‘हवन’ जैसे धारावाहिकों में काम कर चुके हैं। लंबी डेटिंग के बाद इस कपल ने साल 2020 में शादी रचाई थी।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...