Priya sachdev statement
Priya Sachdev on Karisma Kapoor children

Overview: प्रिया सचदेव का भावुक खुलासा

प्रिया सचदेव ने करिश्मा कपूर के बच्चों के प्रति अपने रिश्ते पर कहा, "मैं कभी उनकी मां नहीं बन सकती," और सौतेले रिश्तों में सम्मान व संतुलन की बात की।

Priya Sachdev on Karisma Kapoor children: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर के असामयिक निधन ने न केवल उनकी फैमिली को गहरे शोक में डाल दिया, बल्कि उनकी लाइफ में मौजूद रिश्तों के मन के भीतर छुपी भावनात्मक परतों को भी सामने लाया। बता दें कि 53 वर्षीय संजय कपूर की 12 जून को लंदन में एक पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना ने उनकी पत्नी प्रिया सचदेव, उनके बच्चों समायरा, कियान, सफीरा और अज़रियास के साथ-साथ उनकी पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर को भी एकजुट कर दिया। वहीं एक इंटरव्यू में, प्रिया सचदेव ने भी पारिवारिक समारोहों में करिश्मा कपूर को शामिल करने के निर्णय और उनके बच्चों के साथ रिश्ते को लेकर खुलकर बात की।

एक इंटरव्यू में, प्रिया सचदेव ने बताया कि वह कभी भी समायरा और कियान की मां नहीं बन सकतीं। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने ने ये भी कहा कि उनकी मां करिश्मा हैं इसलिए मैं जबरदस्ती उनकी मां नहीं बनना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि संजय ने एक ‘मिला-जुला परिवार’ बनाया है, जहां हर कोई एक-दूसरे के साथ को इंजॉय करता है। प्रिया ने बताया कि संजय के चार बच्चे हैं, जिनमें समायरा, सफीरा, कियान और अज़रियास शामिल हैं।

इस दौरान प्रिया सचदेव ने पारिवारिक समारोहों में करिश्मा कपूर को शामिल करने को लेकर भी बात की। बताया कि यह फैसला उनके और संजय के बीच की गई काफी समय बातचीत के बाद लिया गया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने लोलो को चाय पर बुलाने के लिए कहा और इसके बाद सबने एक साथ डिनर हुआ। बच्चे चाहते थे इसिलिए करिश्मा कपूर पारिवारिक समारोहों में  शामिल हुईं।

प्रिया ने अपनी झिझक के बारे में भी बताया और कहा “मुझे आश्चर्य हुआ- क्या वह सहज महसूस करेंगी? क्या मैं सहज महसूस करूँगी? क्या मैं पजामा पहनकर, कॉफ़ी पीते हुए खुद रह सकती हूँ? लेकिन कुछ ऐसे समारोहों के बाद, यह सब बहुत स्वाभाविक हो गया।”

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिया ने एक घटना का ज़िक्र करते हुए कहा कि जब  मैं न्यू ईयर के लिए एक कार्ड बना रही थी तो उसे देखकर उनके बेटे अज़रियास ने बड़ी ही मासूमियत से पूछा कि इस कार्ड में करिश्मा आंटी क्यों नहीं हैं? उसकी बात  सुनकर प्रिया ने एक नया कार्ड डिज़ाइन करवाया जिसमें करिश्मा को भी शामिल किया। इसके बाद उनका बेटा काफी खुश था।

गौरतलब है कि मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन 12 जून हुआ था, जब वह लंदन में पोलो मैच खेल रहे थे। उस दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और वह फील्ड में ही गिर पड़े। संजय कपूर केवल 53 साल के ही थे। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में किया गया। उनकी अंतिम विदाई में करिश्मा कपूर और बच्चे भी शामिल हुए। करिश्मा न केवल शामिल हुई बल्कि संजय की तीसरी वाइफ प्रिया सचदेव और बच्चों का साथ भी दिया। सभी एकजुट होकर प्रार्थना सभा में शामिल हुए।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...