Sunjay Kapur
Sunjay Kapur

Summary: संजय कपूर को तलाक के बाद क्यों समझा गया गलत? पत्नी प्रिया सचदेव का भावुक खुलासा वायरल

प्रिया सचदेव का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे संजय को अक्सर गलत समझा गया। प्रिया ने उनके निजी संघर्ष, पिता की मौत के बाद अकेले जिम्मेदारियां निभाने, पोलो के जुनून और अपने प्रोफेशनल साझेदारी की बात की।

Sunjay and Karishma Divorce: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का 53 वर्ष की उम्र में लंदन में पोलो खेलते समय निधन हो गया। 2016 में करिश्मा से तलाक के बाद संजय ने दिल्ली की सोशलाइट और मॉडल एक्ट्रेस प्रिया सचदेव से शादी कर ली। अब प्रिया सचदेव का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने संजय कपूर द्वारा लिए गए कठिन फैसलों का जिक्र किया था। 

इस समय संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव कपूर का एक पुराना इंटरव्यू सामने आया है, जो उनके रिश्ते के साथ ही संजय की इमोशनल और प्रोफेशनल यात्रा के बारे में बताता है। यह इंटरव्यू यूट्यूब चैनल किन एंड काइंडनेस पर है, जिस पर प्रिया ने बताया कि उनका रिश्ता कैसे शुरू हुआ और 2015 में अपने पिता को खोने के बाद संजय पर कितनी जिम्मेदारियां आ गई थीं। प्रिया सचदेव ने बताया, “जब हम 2015 में साथ हुए, तभी  उन्होंने अपने पिता को खो दिया था और अचानक उनके कंधों पर कई जिम्मेदारियां आ गई थीं। उस समय फैमिली बिजनेसमैन जर्मनी में था और संजय ने अकेले ही दुख और कंपनी की बढ़ती मांगों को संभाला।

प्रिया ने बताया कि संजय अक्सर उनसे बिजनेस आइडियाज शेयर करते थे। उन्होंने कहा, “मैं उनके फैमिली ऑफिस को चलाने में मदद करती हूं। उनके साथ मैंने कई निवेश संबंधी फैसले लिए हैं।” प्रिया का यह स्टेटमेंट बताता है कि उनका रिश्ता निजी जीवन से आगे बढ़कर एक प्रोफेशनल रिश्ते में भी बदल गया था।

प्रिया सचदेव कपूर ने संजय कपूर की फ्लेक्सिबिलिटी की तारीफ करते हुए कहा, “उन्होंने बहुत कुछ झेला है और हम दोनों इसमें साथ थे। अब हम इससे बाहर आ चुके हैं और वह एक सफल बिजनेसमैन बन गए हैं।” गौरतलब है कि संजय कपूर के पिता सुरिंदर कपूर भारत के ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री में अग्रणी थे और उनकी विरासत को संभालना अपने आपमें एक बड़ी उपलब्धि नहीं थी।

करिश्मा कपूर से तलाक के बाद संजय कपूर ने जहां बेहद कठिन फैसले लिए, वहीं उन्हें गलत भी समझा गया। इस बारे में बात करते हुए प्रिया ने कहा था, “मैंने पाया कि वह बहुत प्यारे, ईमानदार और गलत समझे जाने वाले व्यक्ति हैं।” उन्होंने कहा कि संजय को अतीत में अक्सर गलत समझा जाता था, लेकिन बाद में उन्होंने इंडस्ट्री में बहुत सम्मान पाया।

पोलो संजय के लिए आजीवन जुनून बना रहा। प्रिया ने यह भी बताया था कि उनकी फैमिली हर साल पोलो सीजन के दौरान इंग्लैंड चली जाती थी। उन्होंने बताया था, “उन्हें अभी भी पोलो का शौक है। जब वे प्रोफेशनल  पोलो खेलते हैं, तो हम हर साल उनके साथ इंग्लैंड चले जाते हैं।” किसे पता था कि जिस व्यक्ति को पोलो से इतना लगाव है, उसी पोलो की वजह से उसकी मौत भी हो जाएगी। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...