‘BGDC’ वेब सीरीज में कॉलेज गर्ल्‍स को अनुशासन का पाठ पढ़ाएंगी पूजा भट्ट: BGDC Web Series
BGDC Web Series

BGDC Web Series: कॉलेज लाइफ और उस दौर की मस्‍ती हर किसी की जिंदगी का अहम हिस्‍सा होता है। जब ये दौर फिल्‍मों या सीरीज में देखने को मिलता है तो कहीं न कहीं लोग अपने कॉलेज की यादों में खो जाते हैं। अमेजन प्राइम कॉलेज और हॉस्‍टल लाइफ पर जल्‍द ही ‘BGDC’ वे सीरीज लेर आ रहा है। आप सोच रहे होंगे कि ये क्‍या नाम है भला। तो आपको बता दें कि  ये स्‍लैंग है ‘बिग गर्ल्‍स डोन्‍ट क्राई’। आज की जेनेरेशन के लिए उन्‍हीं की भाषा का चुना हुआ एक नाम। इस सीरीज में 90 के दशक की जानी मानी अदाकारा पूजा भट्ट एकदम नए अवतार में नजर आएंगी। सीरीज को नित्‍या मेहरा, कोपल नैथानी करण कपाड़िया और सुधांशु सरिया ने निर्देशित किया है। इस सीरीज में कहानी को कॉलेज और हॉस्‍टल लाइफ के दौरान स्‍टूडेंट्स किन मन: स्थितियों से गुजरते हैं, उनकी जिंदगी में क्‍या बदलाव हो रहे होते हैं, साथ ही कई ऐसी बातों को दिखाने का प्रयास किया गया है जिसे उस दौरान समझना मुश्किल होता है। सीरीज का टीजर आ चुका है जिसमें पूजा भट्ट का अवतार देख फैंस काफी उत्‍साहित हैं।

Also read: इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी में देखें टॉप 10 इंग्लिश वेब सीरीज़: English Web Series

YouTube video

‘बीजीडीसी’ यानी बिग गर्ल्‍स डोन्‍ट क्राई में लड़कियों के कॉलेज की दुनिया देखने को मिल रही है। कॉलेज में जहां मिलते हैं कुछ दोस्‍त, बहनों जैसा बॉन्‍ड, पहला प्‍यार, कुछ गलतियां और न जाने कितने अलग अलग अनुभव। इस सीरीज के टीजर में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। टीजर की शुरूआत में कुछ लड़कियां आपस में लड़ाई करती नजर आ रही हैं। दूसरे ग्रुप की कुछ लड़कियां आकर बुरा भला कहती नजर आ रही हैं। इसके बाद कॉलेज की कुछ झलकियां नजर आ रही हैं। यही नहीं इस दौरान कई बार कुछ ऐसी गलतियां भी हो जाती हैं जो आप समझ नहीं पाते। पूजा भट्ट की आवाज सुनाई देती है वे कहती हैं हू आर यू। इसके बाद वे कॉलेज में प्रभावशाली लुक के साथ वॉक करती नजर आ रही हैं। उन्‍हें देख लग रहा है वे कॉलेज में स्‍टूडेंट को अनुशासन में रखने के लिए इस अवतार में सीरीज में नजर आ रही हैं। कॉलेज लाइफ के कुछ हिस्‍सों की झलक देखने के बाद लग रहा है कि ये सीरीज भी हाई प्रोफाइल ड्रामे से भरपूर होने वाली है।

गर्ल्‍स की कॉलेज लाइफ पर बनी इस सीरीज के प्रमोशन के लिए आज की जेनरेशन के सेलिब्रिटी से बेहतर भला कौन हो सकता है। वो भी वो शख्‍स जो इस बीजीडीसी नाम को अपनी लाइफ में फॉलो भी करता हो। अनन्‍या पांडे उन सेलिबिटीज में से हैं जो अपनी बातों को खुलकर सामने रखती हैं। अनन्‍या ने प्राइम वीडियो के साथ इस सीरीज का प्रमोशन किया है। इस वीडियो में अनन्‍या में अनन्‍या सीरीज की कास्‍ट को अपने वैनिटी रूम में दिखने पर सवाल करती हैं। लड़कियां अनन्‍या से सीरीज का प्रमोशन करने के लिए कहती हैं। इस पर अनन्‍या कहती हैं बिग गर्ल्‍स डोन्‍ट क्राई। जब तुम मेरी वैनिटी रूम में आ सकती हो यहां मत रो और बाहर जाकर खुद प्रमोशन करो।

बीजीडीसी अमेजन प्राइम पर 14 मार्च को रिलीज होगी। सीरीज में पूजा भट्ट के अलावा लवलीन मिश्रा , राइमा सेन, जोया हुसैन, मुकुल चड्डा, अवंतिका वंदनपु, अनीत पड्डा, अक्षिता सूद, अफरा सैयद, विदुषी लीड रोल में हैं।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...