कभी चप्पल खरीदने के नहीं थे पैसे, आज हैं फेमस शिवानी कुमारी: Shivani Kumari Struggle Story
Shivani Kumari Struggle Story

Shivani Kumari Struggle Story: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 इन दोनों जबरदस्त मनोरंजन करता हुआ दिखाई दे रहा है। कई कंटेस्टेंट ऐसे हैं जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। किसी की पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें सामने आ रही है तो कोई अपनी प्रोफेशनल लाइफ शो के ज़रिये दर्शक के सामने रखने की कोशिश कर रहा है। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर शिवानी कुमारी को भी शो में देखा जा रहा है। शिवानी सिर्फ 22 साल की हैं और इतनी कम उम्र में एक गांव में रहने के बावजूद उन्होंने सोशल मीडिया से जो पहचान बनाई है उसी के ज़रिये वह इस शो तक पहुंची है। चलिए आज हम आपको शिवानी कुमारी के बारे में बताते हैं।

read also: एक दूसरे से बुरी तरह भिड़े कृतिका और शिवानी,धक्का मुक्की तक पहुंची बात: Bigg Boss OTT 3 Update

शिवानी कुमारी गांव की लड़की हैं लेकिन जिस तरह से सोशल मीडिया के जारी उन्होंने खुद को मेंटेन किया है वह बिग बॉस जैसे शो में पहुंच चुकी है। उत्तर प्रदेश से हैं और इस समय दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती हुई दिखाई दे रही है।

शिवानी उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के अरयारी गांव की रहने वाली हैं। वह सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है और अपने गांव में रहकर रील बनती हैं। अपनी कॉमेडी के दम पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन फॉलोअर्स हासिल कर लिए हैं। यूट्यूब पर उनका चैनल भी है जिसमें 2.24 मिलियन सब्सक्राइबर है। उनके वीडियो ब्लॉक्स काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं और कहीं वीडियो पर लाखों व्यूज है।

इतने बड़े प्लेटफार्म तक पहुंचाने का शिवानी कुमारी का सफर इतना आसान नहीं रहा है। अपने दम पर उन्होंने यह सफलता हासिल की है। लेकिन एक समय ऐसा था जब उनके पास चप्पल खरीदने के पैसे नहीं थे। उन्होंने टिकटोक वीडियो से अपने करियर की शुरुआत की थी। जब वह वीडियो बनाती थी तो पड़ोसी उन्हें ताने मारा करते थे।

शिवानी को वीडियो बनाते देखा लोगों ने पागल कहा करते थे। इस वजह से उनकी मां उन्हें छोड़कर चली गई थी। लेकिन अब शिवानी सोशल मीडिया पर खूब नाम कमा रही है और अब इतने बड़े शो का हिस्सा बन चुकी हैं जिस पर उनकी मां को भी गर्व होता है। शिवानी से मिलने के लिए एक्टर राजपाल यादव की बेटी भी पहुंची थी। शिवानी ने कभी काफी आर्थिक तंगी का सामना किया है लेकिन आज वह लाखों रुपए कमा रही हैं।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...