Bigg Boss OTT 3 Update: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में इन दिनों जमकर धूम मची हुई दिखाई दे रही है। यह शो पूरी तरह से दर्शकों के दिल दिमाग पर छा चुका है। एक दूसरे से आगे निकलने के लिए कंटेस्टेंट को हर संभव कोशिश करते हुए देखा जा रहा है। किसी की निजी बातें सबके सामने लाना हो या फिर पर्सनल कमेंट करना हो इस शो में सब कुछ देखने को मिल रहा है।
Also read: अरमान मलिक के थप्पड़ कांड पर क्यों चुप हैं बिग बॉस: Bigg Boss OTT 3 News
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कृतिका मलिक और शिवानी कुमारी को बुरी तरह से लड़ते झगड़ते देखा जा रहा है। इतना ही नहीं यह दोनों एक दूसरे से धक्का मुक्की करने पर भी उतारू हो जाती हैं।
सामने आया वीडियो
बिग बॉस के आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि शिवानी बिना हाथ धोएं खाने को छू लेती हैं। कृतिका उन्हें ऐसा करने से मना करती हैं और बोलते हैं कि अभी मेरे सामने इस हाथ से पर पर खुजली की थी। लेकिन शिवानी इस बात से मुकर जाती हैं और कृतिका को गुस्सा आ जाता है। कृतिका कहती हैं कि कितनी झूठी लड़की है। इस पर शिवानी जवाब देती है कि तुम खुद झूठी होगी और दोनों एक दूसरे पर आरोप लगने लगते हैं। तभी शिवानी कृतिका को धक्का मार देती है और बोलती है कि तुम दूर रहो मुझसे।
दोनों में होगी धक्का मुक्की
शिवानी के धक्का मारने पर कृतिका को गुस्सा आ जाता है और वह भी शिवानी को धक्का दे देता हूं और कहती है कि मैं तेरे हाथ तोड़ दूंगी। दोनों की लड़ाई काफी ज्यादा बढ़ जाती है और घर वाले उन्हें देखकर हैरान हो जाते हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब दोनों के बीच लड़ाई हुई हो इसके पहले भी यह दोनों कई बार एक दूसरे से भिड़ चुके हैं।
