Pawan Singh apologized to Anjali Raghav for the entire controversy said I had no wrong intentions
Pawan Singh apologized to Anjali Raghav for the entire controversy said I had no wrong intentions

Overview: पवन सिंह ने अंजलि राघव से मांगी पूरे विवाद पर माफी

बढ़ते विवाद को देखते हुए, पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक माफीनामा पोस्ट किया। उन्होंने अंजलि राघव से माफी मांगते हुए कहा कि उनका इरादा गलत नहीं था।

Pawan Singh Apology to Anjali Raghav for Controversy: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह, अपनी दमदार आवाज और अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में पवन सिंह एक विवाद में फंस गए हैं। इस विवाद के केंद्र में हैं एक्ट्रेस अंजलि राघव, जिन्होंने पवन सिंह के व्यवहार से आहत होकर भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला कर लिया था।

हाल ही में लखनऊ में पवन सिंह के नए गाने ‘सैंया सेवा करे’ के प्रमोशन के दौरान एक घटना घटी। मंच पर पवन सिंह ने बार-बार अंजलि राघव की कमर को छुआ और कहा कि उनकी कमर में कुछ फंसा हुआ है। अंजलि उस समय काफी असहज महसूस कर रही थीं, उन्होंने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन पवन सिंह ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे बवाल मच गया।

पवन सिंह ने मांगी अंजलि से माफी

Pawan Singh apologized to Anjali
Pawan Singh Post

बढ़ते विवाद को देखते हुए, पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक माफीनामा पोस्ट किया। उन्होंने अंजलि राघव से माफी मांगते हुए कहा कि उनका इरादा गलत नहीं था। पवन ने लिखा, “अंजलि जी, मैं व्यस्त होने की वजह से आपका लाइव वीडियो नहीं देख पाया। जब मुझे इस घटना के बारे में पता चला, तो हमें बहुत बुरा लगा। हमारा इरादा गलत नहीं था क्योंकि हम सभी लोग एक्टर हैं। इसके बाद भी, अगर आपको हमारे किसी भी व्यवहार से दिक्कत हुई है, तो हम आपसे क्षमा चाहते हैं।”

अंजलि राघव का वीडियो में छलका दर्द

शनिवार को अंजलि ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इस घटना पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि वह पिछले दो दिनों से बहुत परेशान हैं और उन्हें सार्वजनिक रूप से इस तरह छुआ जाना बिल्कुल पसंद नहीं आया। अंजलि ने बताया कि जब उन्होंने बाद में अपनी टीम से पूछा कि क्या सच में उनकी कमर में कुछ था, तो टीम ने उन्हें बताया कि उनकी कमर पर कुछ भी नहीं था। ये सब सुनकर उन्हें बहुत गुस्सा आया।

अंजलि ने किया भोजपुरी इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला

अंजलि ने आगे कहा, “मैं कभी भी लड़कियों को उनकी मर्जी के बिना छूने का सपोर्ट नहीं कर सकती। ये पूरी तरह से गलत है।” उन्होंने कहा कि अगर यह घटना उनके राज्य हरियाणा में होती, तो उन्हें इस पर जवाब देने की जरूरत नहीं पड़ती, वहां के लोग खुद ही इसका जवाब दे देते। लेकिन लखनऊ में वह अकेली थीं और पवन सिंह के फैंस उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं। इसी वजह से उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला कर लिया। यह घटना पवन सिंह के गाने ‘सैंया सेवा करे’ के प्रमोशन के दौरान हुई, जिसमें अंजलि भी हैं।

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का दर्द

पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने भी इस विवाद के बीच इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने पवन पर कई महीनों तक उन्हें नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए ‘आत्मदाह’ की धमकी भी दी। ज्योति ने लिखा, “मैंने ऐसा कौन सा गंभीर अपराध किया है जिसकी मुझे ऐसी सजा मिल रही है? आज मेरे माता-पिता का नाम बदनाम हुआ है। अगर मैं आपके लायक नहीं थी, तो आप मुझे छोड़ सकते थे।”

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...