कपिल के शो की चमक बढाएंगे परिणीति, इम्तियाज और दिलजीत: The Great Indian Kapil Show Episode
The Great Indian Kapil Show Episode

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा का शो अपनी कॉमेडी और शो पर आए खास मेहमानों की वजह से पसंद किया जाता है। इस बार यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जा रहा है। शो दो हफ्ते पहले स्ट्रीम हुआ है और इस बार भी अपने कंटेंट की वजह से शो को पसंद किया जा रहा है। पहले हफ्ते जहां रणबीर, नीतू और रिद्धिमा कपूर आए थे वहीं पिछले हफ्ते क्रिकेट के सरताज सुरेश रैना ने शो में आकर चार चांद लगाए थे।

read also: कपिल को याद आई फिर वही बात, पुराना सफर और हवाई झगड़ा: Kapil and Sunil Grover

इस हफ्ते की बात करें तो परिणीति, इम्तियाज और दिलजीत दोसांझ शो में आने वाले हैं। यह शो शनिवार को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। प्रोमो से पता चल रहा है कि शो में कपिल परिणीति को काफी ग्रिल करते नजर आने वाले हैं। वह परिणीति से पूछते हैं कि राघव राजनीति करते- करते परिणीति- परिणीति कब से करने लग गए। इस बात का जवाब परिणीति सिर्फ हंसकर दे देती हैं।

छह साल पहले वाली नहीं हूं

शो में इस बार सुनील ग्रोवर का होना भी शो को खास बना रहा है। उनका अंदाज ही कुछ ऐसा है कि वो अपनी एक खास जगह बना लेते हैं। शो में मेहमानों के साथ उनकी बातचीत हमेशा ही पसंद की जाती है। द ग्रेट इंडियन कपिल शो में इस बार सुनील ग्रोवर अपने संगीत का हुनर मेहमानों की खिदमत में पेश करने वाले हैं। जब कपिल उनसे कुछ कह देते हैं तो वो भी मजाक में कह देते हैं कि अब मैं छह साल पुरानी वाली नहीं रही। अब मैं एक का जवाब चार देती हूं।

रियल लाइफ कहानी पर बेस्ड है फिल्म

शो में इम्तियाज अपनी फिल्म अमर सिंह चमकीला का प्रमोशन करने आए थे। इस फिल्म की बात करें तो यह सिंगर अमर सिंह की सिंगर बनने की कहानी पर बेस्ड है। फिल्म में परिणीति के साथ दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अपनी कहानी की वजह से चर्चा में बनी हुई है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 12 अप्रैल को स्ट्रीम होने वाली है। मूवी में जहां परिणीति का अभिनय देखने को मिलेगा वहीं सिंगर के तौर पर वो नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही इस मूवी में पहली बार कई जगह लाइव रिकॉर्डिंग भी देखने को मिलने वाली है।