6 सालों के गिले शिकवे भुलाकर एक हुए कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर, शानदार वीडियो आया सामने: Kapil and Sunil Reunite
Kapil and Sunil Reunite

Kapil and Sunil Reunite: कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर दोनों ही फेमस कॉमेडियन और एक्टर है जिन्होंने अपनी शानदार कॉमेडी और अदाकारी से दर्शकों के बीच में एक खास जगह हासिल की है। यह दोनों कपिल शर्मा के शो में एक साथ काम करते हुए नजर आते थे। कपिल तो हमेशा शो के होस्ट के रूप में नजर आए हैं लेकिन सुनील ने अपने डॉक्टर गुलाटी के किरदार से दर्शकों के बीच खास जगह हासिल की है। दोनों कलाकारों के बीच कुछ मनमुटाव होने की वजह से इन्होंने साथ काम करना बंद कर दिया था। हालांकि, 6 साल बाद ऐसा नजारा देखने को मिला है जिसे दर्शकों को हैरान कर दिया है। जी हां, 6 साल के बाद एक बार फिर यह जोड़ी साथ में नजर आने वाली है। कपिल शर्मा ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बारे में जानकारी दी है।

Also read : कपिल शर्मा के शो से अर्चना पुरन सिंह होंगी बाहर?: The Kapil Sharma Show

कपिल ने शेयर की पोस्ट

कपिल ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके साथ सुनील ग्रोवर को देखा जा सकता है। इस वीडियो में यह दोनों कलाकार एक दूसरे से हंसी मजाक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि यह कपिल के नए शो का प्रोमो है जो अब सोनी टीवी की जगह नेटफ्लिक्स पर शुरू होने वाला है। प्रोमो वीडियो में इन दोनों कलाकारों के अलावा राजीव ठाकुर किकू शारदा कृष्णा अभिषेक और अर्चना पूरन सिंह को भी देखा जा सकता है। वायरल हुए प्रोमो में कपिल और सुनील को टूर पर जाने की बात करते हुए देखा जा रहा है। यहां पर सुनील यह कहते हैं कि वह ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे। इस पर कपिल कहते हैं कि जाना तो पड़ेगा इस पर सुनील एक शर्त रखते हैं और कहते हैं कि वह प्लेन से नहीं रोड से जाएंगे।

हो गई थी लड़ाई

आपको बता दें कि साल 2017 में कपिल और सुनील के बीच ऑस्ट्रेलिया से लौटते समय फ्लाइट में कहासुनी हो गई थी। दोनों के बीच हुई है कहां सनी इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा का शो छोड़ दिया था और उसके बाद से इन्हें साथ काम करते हुए नहीं देखा गया। बताया जाता है कि ऑस्ट्रेलिया से शो करके वापस लौट रही टीम के साथ कपिल भी मौजूद थे और उन्होंने नशे में अपना आपा खो दिया था। जब सभी लोग खाना खा रहे थे तो उन्होंने गुस्से में अपना जूता उतार कर फेंक दिया था और सुनील ग्रोवर की कॉलर पकड़ ली थी। इसके बाद इतने समय तक दोनों ने एक दूसरे के बारे में कोई बात भी नहीं की और अब यह वापसी करने जा रहे हैं।

फिर हुई दोस्ती

शो का जो प्रोमो सामने आया है उसे देखकर पता चलता है कि कपिल और सुनील की एक बार फिर से दोस्ती हो गई है। इन दोनों ने अपने 6 साल के गिले शिकवे बुलाकर एक बार फिर पर्दे पर साथ काम करने का मन बना लिया है। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच की जुगलबंदी दर्शकों को बहुत पसंद आती है और काफी समय से दर्शक उन्हें एक साथ देखना चाहते थे। कलाकारों की लड़ाई की वजह से फैंस की यह इच्छा पूरी नहीं हो रही थी लेकिन अब यह जल्द फिर से दोनों कलाकारों को एक साथ देखेंगे।