Summary: शेफाली की यादों में डूबे पराग त्यागी, दिल छू लेने वाला वीडियो किया शेयर:
शेफाली की चुलबुली मुस्कान और बेबाक अंदाज़ आज भी सबके ज़हन में ज़िंदा हैं। उनके जाने के बाद पराग त्यागी लगातार सोशल मीडिया पर उनकी यादों को समेट रहे हैं। कभी किसी वीडियो के ज़रिए, तो कभी प्यारी सी तस्वीर के साथ।
Parag Tyagi Emotional Video: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा शेफाली जरीवाला के अचानक हुए निधन ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। 27 जून को जब उनकी मौत की खबर सामने आई, तो उनके फैंस, परिवार और खासतौर पर उनके पति पारग त्यागी के लिए यह एक गहरा सदमा बनकर आई। शेफाली को सभी उनकी चुलबुली मुस्कान और बेबाक अंदाज़ के लिए जानते थे, और अब जब वो इस दुनिया में नहीं रहीं, तो पराग उन्हें हर पल अपनी यादों में ज़िंदा रख रहे हैं। अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां करते हुए पराग सोशल मीडिया के ज़रिए शेफाली के पुराने वीडियो और तस्वीरें साझा कर रहे हैं, जिससे न सिर्फ उनकी यादों को इक्कठा किया जा सके, बल्कि दुनिया भी देख सके कि शेफाली कितनी खास थीं।
शेफाली की याद में शेयर किया वीडियो
हाल ही में पराग त्यागी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके और शेफाली के खुशहाल पलों की झलक दिखाई गई। वीडियो में दोनों की मस्ती और प्यार भरे पल नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ पराग ने कैप्शन में लिखा, “मस्तीखोर मेरी गुंडी, बस ऐसे ही मस्ती करते रहना जहां भी हो आप।”
नेगेटिविटी पर पराग का जवाब
पराग त्यागी को सोशल मीडिया पर कुछ लोगों की ओर से आलोचना भी झेलनी पड़ रही है, जिनका कहना है कि उन्हें पोस्ट करना बंद कर देना चाहिए। इस पर पराग ने सख्त जवाब देते हुए कहा कि चाहे कोई कुछ भी कहे, वो शेफाली की यादों से जुड़े पोस्ट करना नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा, “जो लोग ये कह रहे हैं कि मैं अब ज्यादा पोस्ट नहीं करूंगा, उन्हें बता दूं – सब लोग आप जैसे नहीं होते। परी यानी कि शेफाली को सोशल मीडिया बहुत पसंद था और उसे लोगों का प्यार मिलना अच्छा लगता था। मैं खुद कभी सोशल मीडिया पर्सन नहीं रहा, लेकिन अब जब वो मेरे दिल में है, तो मैं ये ध्यान रखूंगा कि लोग उसे प्यार करते रहें। वो भले ही अब हमारे बीच नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर हमेशा ज़िंदा रहेगी।”
पहले भी ट्रॉलर्स को मिला है जवाब
बता दें, इससे पहले भी शेफाली के निधन के अगले दिन पराग को सिंबा को टहलाते हुए देखने पर कुछ लोगों ने आलोचना की थी। इस वीडियो के जरिए पराग ने नफरत फैलाने वालों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने यह साबित किया है कि सिंबा केवल एक पेट नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा है, और उसके साथ की ज़िम्मेदारी भी उतनी ही अहम है।
कौन थीं शेफाली जरीवाला?
शेफाली जरीवाला ने “कांटा लगा” गाने से सालों पहले धूम मचाई थी। इसके बाद उन्होंने नच बलिए जैसे रियलिटी शो में पति पराग त्यागी के साथ हिस्सा लिया। दोनों की मुलाकात 2010 में हुई और 2014 में शादी की। शेफाली का 27 जून, 2025 को 42 साल की उम्र में निधन हुआ। उन्हें अस्पताल लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की असली वजह अब भी जांच में है।
