Sunn Mere Dil: जिओ टीवी पर आने वाले शो ‘सुन मेरे दिल’ में इन दिनों कहानी बेहद रोचक मोड ले चुकी है। सदफ के ओमार और दानिया के बारे में जानने के बाद वो घर छोड़ कर जा चुकी है। एक तरफ सदफ जिंदगी के तूफानों में उलझ गई है। ओमार के धोखे से उभरने के लिए वो काम में दिल लगाने की कोशिश कर रही है। लेकिन ओमार अब भी सदफ को सिर्फ रिश्ते के नाम के लिए पास रखना चाहता है। वो कुछ ऐसा करने वाला है जिससे सदफ बुरी तरह टूट जाएगी। उसकी इस चाल में दानिया भी शामिल है। तानिया को सदफ से बदला पूरा करना है।
सदफ ओमार को छोड लाहौर जाने की कर रही है तैयारी
जहां पहले अपने रिश्ते की वजह से सदफ तरक्की मिलने पर भी खुश नहीं थी। ओमार के बिना लाहौर जाने को वो तैयार नहीं थी। वहीं अब सदफ ओमार की हकीकत जानने के बाद अपने करिअर पर फोकस करने को तैयार है। अम्मी के घर वापस आकर उसने ओमार को धोखे का जवाब तो दे ही दिया है। वहीं अब उससे दूर लाहौर जाने की भी तैयारी कर रही है। इस बात से अनजान की ओमार उसे इतनी आसानी से जीवन में आगे बढने नहीं देगा। वो उसे चोट पहुंचाने और खुद से बांधे रखने के लिए किसी भी हद तक जाएगा।
ओमार करेगा दानिया से शादी
ओमार कॉलेज से ही दानिया को पसंद करता रहा है। बावजूद इसके उसने सदफ को प्यार के झूठी कहानी बना उससे शादी की। शादी के बाद से सिर्फ सदफ को तकलीफ ही देने वाला ओमार अब उसे ऐसी चोट देने वाला है जो वो बर्दाश्त न कर पाए। सदफ के घर छोड़कर जाने के बाद ओमार दानिया से मिलता है। वो उससे शादी करने को कहता है। दानिया खुश हो जाती है। वो कहती है इस बात से सदफ को तकलीफ होगी। वो सदफ को उसी तरह चोट पहुंचाना चाहती है जैसे उसे उन दोनो की शादी के वक्त लगी थी। वो उसे दर्द में देखना चाहती है। दानिया कहती है कि सदफ को तलाक दे दे। लेकिन ओमार उसे तलाक नहीं देना चाहता।
वो उसे तलाक दिए बिना दूसरी शादी करने की बात करता है। जिससे दानिया बिफर जाती है। वो कहती है कि वो उसका इस्तेमाल करना चाहता है सदफ को वापस लाने के लिए। ओमार उसे समझाता है कि सदफ को तलाक दे दिया तो उसे शादी से कोई फर्क नहीं पडेगा। लेकिन वो बिना तलाक दिए उससे शादी करेगा। फिर सदफ के साथ नहीं दानिया के साथ रहेगा। जिससे सदफ को ज्यादा तकलीफ होगी। सदफ को प्यार के नाम पर धोखा देने वाला ओमार क्या उसे एक बार फिर चोट पहुंचाने में कामयाब होगा। ये जानने के लिए देखें ‘सुन मेरे दिल’ जिओ टीवी के यूट्यूब पर चैनल पर।
