टीवी की पार्वती ने शादी के 2 महीने बाद बनाई पहली रसोई, नई नवेली दुल्हन की तरह आईं नजर: Celebrity First Rasoi
Celebrity First Rasoi

Celebrity First Rasoi: टीवी की पार्वती यानी की चर्चित एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने कुछ महीने पहले ही शादी की है। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विकास पाराशर के साथ सात फेरे लिए। उन्हें अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ को एंजॉय करते हुए देखा जा रहा है। एक्ट्रेस की शादी को 2 महीने हो गए हैं और अब उनकी पहले रसोई हुई हुई है जिसकी झलक उन्होंने फैंस के साथ शेयर की है।

सोनारिका भदोरिया को टीवी सीरियल देवों के देव महादेव में पार्वती का किरदार निभा कर खूब सुर्खियां मिली थी। 18 फरवरी को उन्होंने विकास के साथ शादी रचाई थी। एक दूसरे को 13 साल तक डेट करने के बाद इन दोनों ने शादी की। अब शादी के 2 महीने बाद एक्ट्रेस की पहली रसोई हुई।

Also read: टी आर पी की लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है ‘अनुपमा’, देखें टॉप शोज की लिस्ट: Serial TRP List

एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

सोनारिका ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी पहली रसोई की झलक दिखाई है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह हलवा बनाती हुई नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस ने बनाया हलवा

एक्ट्रेस ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें सोनारिका किचन में खड़ी हुई है और चूल्हा फूलों से सजा हुआ दिखाई दे रहा है। एक्ट्रेस नई नवेली दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने हाथों में चूड़ा पहना हैं और उनकी मांग में सिंदूर भी नजर आ रहा है। एक्ट्रेस का यह लुक फैंस का दिल जीत रहा है। उन्होंने हलवा बिना किसी की मदद के तैयार किया है।

उदयपुर में हुई शादी

सोनारिका ने उदयपुर में विकास के साथ शादी की थी। पूरे रीति रिवाज के साथ दोनों ने सात फेरे लिए थे। शादी की तस्वीर और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। तस्वीरों में लाल रंग के जोड़े में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही थी।