OTT Releases May 2025: मई की शुरुआत होने वाली है ऐसे में ओटीटी(OTT Platform) पर ढेरों फिल्में और सीरीज(Web Series on OTT) आपको देखने को मिलेंगी। जिनमे रोमांस से लेकर एक्शन सभी तरह की मूवी और सीरीज मौजूद होगी। आपको जिस भी तरह की मूवी पसंद है आप उन्हे इन प्लेटफॉम पर देखकर एंजॉय कर सकते है। यहाँ हम आपको ओटीटी पर मई में आने वाली फिल्मों और सीरीज के बारे में बता रहे है।

YouTube video

एक्शन ड्रामा देखने का मन है तो आप इस मूवी को जी5 पर देखना न भूलें। इसमें एक कस्टम अधिकारी के ऊपर फिल्म को दिखाया गया है। कि कैसे वह अपने संघर्ष और ईमानदारी से एक हीरो की तरह लोगों के बीच अपनी कार्य करता है। फिल्म में दिखाया गया है कि एक आम आदमी भी अपनी हिम्मत और काम के दम पर लोगों के सामने एक मिसाल बन जाता है।

निर्देशक –सेजल शाह

अभिनीत –नवाजुद्दीन सिद्दीकी ,प्रिया बापट, किशोर कुमार जी ,हुसैन दलाल, महिका शर्मा

Grehlakshmi Rating

Rating: 4 out of 5.

कहाँ देखें –ज़ी5

YouTube video

रोमांटिक और साथ में कॉमेडी फिल्म देखनी है तो आप इस मूवी को जरूर देखें। क्योंकि यह मूवी एक लड़के के इर्द गिर्द घूमती है जो अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए सरकारी नौकरी हासिक करना चाहता है। लेकिन शादी से पहले स्वयं को एक समय चक्र में महसूस करता है।

निर्देशक –करण शर्मा

अभिनीत –राजकुमार राव और वामिका गब्बी

Grehlakshmi Rating

Rating: 3 out of 5.

कहाँ देखें – अमेजॉन प्राइम

YouTube video

यह एक रोमांटिक कॉमेडी वेब सीरीज है जिसमें एक परिवार के बारे में बताया गया है जो शाही परिवार है। लेकिन उन्हे किसी कारणवश आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैै। ऐसे में कैसे वे इस मुसीबत से निकल पाएंगे। साथ ही राजकुमार जब एक बिजनेसवुमन से मिलेंगे तो क्या उनके लिए वह बेहतर साबित होगी।

निर्देशक –प्रियंका घोष

अभिनीत – भूमि पेडनेकर, ईशान खट्टर, साक्षी तंवर

Grehlakshmi Rating

Rating: 3.5 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

YouTube video

यह एक एक्शन मूवी हैं जो दो गइ को जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होने जा रही है। यह एक नई दुनिया और उसकी विरासत पर एक दिलचस्प कहानी है। जो देखने में काफी मजेदार है।

निर्देशक –एकता कपूर और शोभा कपूर

अभिनीत –निमरत कौर, रिद्धि डोगरा, अमोल पाराशर, अर्सलान गोनी, राहुल वोहरा और गौरव अरोड़ा

Grehlakshmi Rating

Rating: 4.5 out of 5.

कहाँ देखें – जियो हॉटस्टार

YouTube video

क्राइम सीरीज में यह सीरीज आपको देखने में काफी बढ़िया लगेगी। क्योंकि इस सीरीज में एक ऐसे पत्रकार के बारे में दिखाया गया है जो एक युवक की हत्या के बारे में जांच करता है जहां उसे भ्रष्टाचार और सामाजिक विभाजन जैसे लोग जाल बुनते हुए नजर आते है।

निर्देशक –पुष्कर सुनील महाबल

अभिनीत –मयूर मोरे, पलक जायसवाल, देवेन भोजानी, एडवर्ड सोनेंब्लिक, हकीम शाह

Grehlakshmi Rating

Rating: 3.5 out of 5.

कहाँ देखें – सोनी लिव 

YouTube video

कुछ फिल्मे जो सच्ची घटना पर आधारित है। उन्हे हमें जरूर देखना चाहिए। इसी तरह यह फिल्म है जो जेपी सिंह जो भारतीय राजनयिक है उनके उपर आधारित है इस फिल्म में एक महिला जिससे पाकिस्तान में एक व्यक्ति जबरदस्ती शादी कर लेता है ऐसे में जेपी सिंह को दिखाया गया है कि वह कैसे उसे भारत वापस लाता है।

निर्देशक –शिवम नायर

अभिनीत –जॉन अब्राहम,सादिया ख़तीब,कुमुद मिश्र,शारिब हाशमी,रेवती,अश्वथ भट्ट

Grehlakshmi Rating

Rating: 4.5 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

YouTube video

इसकी कहानी एक कॉलेज अंतर्गत है जो संगीत और नृत्य के लिए फेमस है। जिसमें महत्वाकांक्षा,प्रतिस्पर्धा और आत्म खोज के ऊपर इस कहानी को दिखाया गया है साथ ही नृत्य और संगीत दोनों के अंदर जुनून को दिखाया गया है।

निर्देशक –शेखर यादव

अभिनीत –जैकलीन फर्नांडीज और गगन के रूप में नील नितिन मुकेश

Grehlakshmi Rating

Rating: 4 out of 5.

कहाँ देखें – जियो हॉटस्टार

1 मई 2025कोस्टाओ(2025)ज़ी5ड्रामा
9 मई 2025भूल चूक माफ(2025)प्राइमड्रामा
9 मई 2025द रॉयल्स(2025)नेटफ्लिक्सड्रामा
2 मई 2025द लीगेसी ऑफ रेजिंगघ्स(2025)जियो हॉटस्टारड्रामा
02 मई 2025ब्लैक, व्हाइट एंड ग्रे- लव किल्स(2025)सोनी लिव ड्रामा
14 मार्च 2025द डिप्लोमैट(2025)नेटफ्लिक्सड्रामा
16 मई 2025है -जुनून, ड्रीम, डेयर ,डोमिनेट(2025)जियो हॉटस्टारड्रामा

FAQ | क्या आप जानते हैं

 क्या द डिप्लोमैट एक अच्छी फिल्म है?

द डिप्लोमैट एक सीधी-सादी राजनीतिक थ्रिलर है, जो बखूबी दर्शाती है कि कैसे दर्शकों (कम से कम जो लोग फिल्म देखने आते हैं) को एक तनावपूर्ण कहानी और स्पष्ट पटकथा के साथ, प्रतिभाशाली अभिनेताओं के ईमानदार अभिनय के साथ, स्क्रीन से बांधे रखा जाए।


भूल चूक माफ फिल्म कब रिलीज होगी?

राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ (Bhool Chuk Maaf ) का टीजर आउट हो गया है. टीजर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी एनाउंस कर दिया गया है. यह फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

 
द डिप्लोमैट फिल्म की कहानी क्या है?

द डिप्लोमैट शिवम नायर द्वारा निर्देशित और रितेश शाह द्वारा लिखित 2025 की भारतीय हिंदी -भाषा की राजनीतिक थ्रिलर फिल्म है। जॉन अब्राहम और सादिया खतीब अभिनीत यह फिल्म भारत-पाकिस्तान संबंधों की पृष्ठभूमि पर बनी है, जिसमें कूटनीति के विषयों और राजनयिकों द्वारा सामना किए जाने वाले व्यक्तिगत संघर्षों की खोज की गई है।


क्या द डिप्लोमैट फिल्म असली कहानी पर आधारित है?

“द डिप्लोमैट” फिल्म एक भारतीय राजनयिक जे.पी. सिंह की सच्ची कहानी है, जो पाकिस्तान में फंसी एक भारतीय महिला उज्मा अहमद को वापस लाने के लिए संघर्ष करता है. उज्मा को एक पाकिस्तानी व्यक्ति ने धोखे से शादी के लिए पाकिस्तान ले गया और फिर उसे बंधक बना लिया. जे.पी. सिंह, जो उस समय इस्लामाबाद में भारतीय दूतावास में थे, ने उज्मा को बचाने के लिए कूटनीति और साहस का इस्तेमाल किया.

हे जूनून किस प्लेटफॉर्म पर रीलीज होगी?

“है जुनून” वेब सीरीज 16 मई 2025 को JioHotstar पर स्ट्रीम होगी.


Ott का पूरा नाम क्या है?

प्रसारण में, ओवर-द-टॉप (ओटीटी) सामग्री ऑडियो, वीडियो और अन्य मीडिया सामग्री है जो सामग्री के नियंत्रण या वितरण में मल्टी-सिस्टम ऑपरेटर (एमएसओ) की भागीदारी के बिना इंटरनेट पर वितरित की जाती है।

ओटीटी पर कौन सी नई फिल्म आ रही है?

नवाजुद्दीन सिद्दिकी स्टारर कोस्टाओ 1 मई 2025 को जी5 पर रिलीज हो रही है.