Bigg Boss 2021: बिग बॉस फेम करण कुंद्रा टीवी जगत के जाने-माने एक्टर, एंकर और इन्फ्लूएंसर हैं। करण ना सिर्फ सीरियल्स में बल्कि रियलिटी शोज में भी छाए रहते हैं। एकता कपूर के सीरियल ‘कितनी मोहब्बतें हैं’ से अर्जुन पुंज के किरदार ने करण को स्टार बना दिया। होस्ट के रूप में करण चैनल V के शो ‘गुमराह: एंड ऑफ इनोसेंस’ से काफी पोपुलर हुए। हालिया दिनों की बात करें तो करण बिग बॉस 15 में एंट्री के बाद से खासा सुर्खियों में आ गए हैं। क्या आप जानते हैं करण को बिग बॉस के घर में क्या कीमत मिल रही है और उनकी नेट वर्थ क्या है? आइये जानते हैं।
बिग बॉस के घर में कमाई

कहते हैं जिनके करियर सुस्त पड़े हों बिग बॉस में आकर उनके करियर भी चल पड़ते हैं। 36 वर्षीय अभिनेता करण कुंद्रा पहले ही काफी पोपुलर हैं और दर्शकों के बीच उनकी अच्छी खासी पहचान है, तभी तो उन्हें शो में शमिता शेट्टी से ज्यादा सैलरी दी जा रही है। करण को बिग बॉस 15 में 8 लाख रूपए साप्ताहिक रूप से दिए जा रहे हैं। वहीं, शमिता शेट्टी को 5 लाख और तेजस्विनी प्रकाश को 10 लाख मिल रहे हैं। जय भानुशाली को सबसे ज्यादा 11 लाख सप्ताहिक रूप से दिए जा रहे हैं।
सालाना नेटवर्थ है इतनी
करण की कमाई का स्त्रोत मुख्य तौर पर उनके द्वारा किए जाने वाले शो हैं। लव स्कूल, डेटिंग आज कल, ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे शोज का करण हिस्सा रह चुके हैं। करण की सालाना कमाई की बात करें तो उनकी नेट वर्थ तकरीबन 14 करोड़ है। करण की सम्पति में उनका अपना मुंबई स्थित अपार्टमेंट और फोर्ड एंडेवर कार भी है।
अब तक कर चुके हैं कई शो
करण कुंद्रा ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में एनडीटीवी के सीरियल ‘कितनी मोहब्बत है’ से की थी। इसके बाद करण ‘बेताब दिल की तमन्ना है’, ‘जरा नचके दिखा’, ‘आहट’, ‘कितनी मोहब्बत है 2’, ‘तेरी मेरी लव स्टोरीज’, ‘गुमराह: एंड ऑफ इनोसेंस’, ‘दिल ही तो है’, ‘लव स्कूल’ और ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे विभिन्न शो कर चुके हैं।
बिग बॉस के घर में भी अपने लड़ाई झगड़ों और तेजस्विनी प्रकाश के साथ रोमांस के चर्चों के बीच करण सुर्खियों में बने हुए हैं। देखना दिलचस्प होगा कि करण बिग बॉस 15 का खिताब जीत पाएंगे या नहीं।