नेहा भसीन जूझ रही हैं पर्सनालिटी डिसऑर्डर से, शेयर की पोस्ट: Neha Bhasin News
Neha Bhasin News

Neha Bhasin News: नेहा भसीन बॉलीवुड की फेमस सिंगर में से एक हैं। उनकी आवाज ही उन्हें बाकी सभी से अलग बनाती है। नेहा ने स्वैग से स्वागत , हीरिए, धुनकी, कुछ खास, लौंग गवाचा जैसे कई अच्छे हिंदी फिल्मी गाने गाए हैं। यह हमेशा अलग-अलग मुद्दों पर खुलकर बात करती रही हैं। अब इन्होनें अपने फैंस के साथ अपनी हेल्थ के बारे में एक जरूरी अपडेट शेयर किया है।

Also read: ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो चुके हैं ये सेलेब्स, लगा है लाखों का चुना: Bollywood Celebrity Fraud

नेहा भसीन इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं और अक्सर अपने IG हैंडल पर अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट शेयर करती रहती हैं। नेहा ने अपने IG अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने प्रीमेंस्ट्रुअल डिस्फोरिक डिसऑर्डर (PMDD) और ऑब्सेसिव-कंपल्सिव पर्सनालिटी डिसऑर्डर (OCPD) से ग्रसित होने का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सालों से उन्हें पता था कि उनकी हेल्थ ठीक नहीं है और अब, लंबे समय और मेडिकल एडवांसमेंट के बाद, उन्हें एहसास हुआ है कि उनका नर्वस सिस्टम खराब है।

पोस्ट में नेहा ने उन बीमारियों के लक्षणों के बारे मे बात की है, जैसे कि क्रोनिक थकान, शारीरिक और इमोशनल पेंन, चिंता, और बहुत कुछ। नेहा ने कहा कि अब उन्हें जर्नलिंग और योग से आराम मिल रहा है। उसने बताया कि वह कई सालों से दर्द में है और फिर भी अपने काम को करने के लिए खुद को प्रेरित करती रही है, लेकिन अब उनके डॉक्टर ने उन्हें पूरी तरह आराम करने को बोला है।

जब नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी हेल्थ अपडेट दी। तो सेलिब्रिटी और फैंस ने तुरंत अपना सपोर्ट और ब्लैसिग देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा: ” आपको ढेर सारा प्यार और हग, क्योंकि आपके म्यूजिक और आवाज़ ने तब सुकून और सांत्वना दी है जब उदास होता हूँ।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “पावरपफ गर्ल, आप मज़बूत बनी रहें, आप एक योद्धा हैं।” नेहा ने आखिरी बार फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के लिए “रंग इश्क का” गाया था।