A woman in viory golden saree with halter neck blouse, holding red potli bag
Neena Gupta Pregnant At 66?

Summary: नीना गुप्ता ने साड़ी के फैब्रिक को बताया प्रेग्नेंसी की गलतफहमी की वजह

नीना गुप्ता को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें फैलने लगीं। इन अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए नीना गुप्ता ने साफ किया कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं और उनकी साड़ी के मोटे फैब्रिक की वजह से ऐसा भ्रम हुआ।

Neena Gupta Pregnancy Rumors: एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर फैल रही अफवाहों पर आखिरकार अपना रिएक्शन दिया है। सोशल मीडिया पर चल रही तमाम अटकलों को खत्म करते हुए उन्होंने साफ कहा कि 66 साल की उम्र में वह मां नहीं बनने वाली हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि बस इसी की कमी रह गई थी।  

हाल ही में नीना गुप्ता अपने पति विवेक मेहरा के साथ रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में शामिल हुई। इस मौके पर उन्होंने बेहद खूबसूरत आइवरी कलर की साड़ी पहनी थी, जो उनकी बेटी मसाबा गुप्ता के कलेक्शन से थी। उन्होंने फोटो क्लिक कराते समय अपने पेट पर हाथ रखा था और लोगों को उनका पेट थोड़ा निकला हुआ लगा। बस क्या था, यह अफवाह उड़ने लगी कि नीना जी 66 की उम्र में प्रेग्नेंट हैं। 

हाल ही में इन चर्चाओं पर उन्होंने अपने खास मजाकिया अंदाज में रिएक्शन देते हुए नीना गुप्ता ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में कहा, “अब बस यही बाकी रह गया था कि मेरी असली जिंदगी में भी ‘बधाई हो’ हो जाए।” उन्होंने आगे हंसते हुए स्पष्ट किया कि ऐसा कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं और लोगों को जो ऐसा लगा, उसकी वजह उनकी साड़ी का कपड़ा था। नीना गुप्ता के अनुसार, उन्होंने जो साड़ी पहनी थी, उसका फैब्रिक थोड़ा मोटा था, जिससे उनका लुक थोड़ा भारी दिखाई दे रहा था।

नीना गुप्ता ने आगे की बातचीत में यह भी कहा कि अपनी उम्र में इस तरह की अटकलें सुनकर उन्हें बुरा नहीं लगता, बल्कि यह उन्हें दिलचस्प लगता है। उनके अनुसार, यह इस बात का संकेत है कि समाज की सोच धीरे-धीरे बदल रही है और लोग पहले की तुलना में ज्यादा खुले विचारों वाले हो रहे हैं। उन्होंने इस पूरे मामले को बहुत हल्के और सकारात्मक अंदाज में लिया। उन्होंने मजाक में कहा कि उनकी उम्र में प्रेग्नेंसी की चर्चा होना भी इस बात का संकेत है कि लोग अब अलग तरह से सोचने लगे हैं।

नीना गुप्ता का निजी जीवन हमेशा चर्चा का विषय रहा है। वह बॉलीवुड की उन कुछ एक्ट्रेसेज में से हैं, जिन्होंने अपने फैसलों को हमेशा खुले तौर पर स्वीकार किया है। 1980 के दशक में उनका नाम वेस्ट इंडीज के फेमस क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ जुड़ा था। उस समय यह रिश्ता काफी चर्चा में रहा, क्योंकि उस दौर में ऐसे रिश्तों पर खुलकर बात करना आम नहीं था। इसी रिश्ते से उनकी बेटी मसाबा गुप्ता का जन्म हुआ, जो आज एक सफल फैशन डिजाइनर हैं। उस समय समाज के सवालों के बावजूद नीना गुप्ता ने अपनी बेटी को अकेले पालने का फैसला लिया और सिंगल मदर के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई।

कई सालों बाद उनकी जिंदगी में स्थिरता तब आई जब उन्होंने 2008 में दिल्ली के चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी की। आज नीना गुप्ता अपने करियर और निजी जीवन दोनों में खुश हैं।

Subscribe GL

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...