मुमताज़ ने बताई राजेश खन्ना के करियर में आई गिरावट की वजह: Rajesh Khanna Career Downfall
Rajesh Khanna Career Downfall

Rajesh Khanna Career Downfall : मुमताज को इंडियन सिनेमा की बेहतरीन ऐक्ट्रेस में से एक मानी जाती थी। इनका हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशक लंबा करियर रहा और उन्होंने कई फेमस एक्टर के साथ काम किया। मुख्य रूप से, राजेश खन्ना के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी फेमस रही थी क्योंकि दोनों ने बंधन, दो रास्ते, सच्चा-झूठा, प्रेम की कहानी और 9 हिट फिल्मों में साथ काम किया। अब हाल ही में, एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे कुछ फिल्म मेकर्स द्वारा की गई ज्यादा चापलूसी सुपरस्टार राजेश खन्ना के करियर में गिरावट के लिए जिम्मेदार थी।

Also read: हेलेन ने शेयर किया किस्सा,जानिये सलीम खान की किस बात पर चौंक गए थे धर्मेंद्र: Salim Khan and Dharmendra’s Kissa

मुमताज ने राजेश खन्ना के स्टारडम की जर्नी और उनके करियर के अंत में धीरे-धीरे गिरावट देखी। हाल ही में, उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि राजेश खन्ना के सुपरस्टारडम का धीरे-धीरे पतन पूरी तरह से उनकी गलती नहीं थी। मुमताज ने बताया कि वह राजेश खन्ना के घर के करीब रहती थीं और उन्होंने कई बड़े फिल्म निर्माताओं को देखा जो एक्टर की चापलूसी करने आया करते थे। साथ ही, उनकी गर्लफ्रेंड अंजू महेंद्रू देर रात तक मेहमानों की बेहतरीन मेज़बानी करती थीं। 

Rajesh Khanna Career Downfall
Rajesh Khanna was very possessive

मुमताज की राजेश खन्ना के साथ जोड़ी काफी सफल रही और उनके बीच अच्छी दोस्ती हो गई। मुमताज ने शम्मी कपूर, दिलीप कुमार और धर्मेंद्र जैसे फेमस एक्टर के साथ भी काम किया। हालांकि पुराने इंटरव्यू में मुमताज ने बताया कि जब वह दूसरे एक्टर्स के साथ काम करती थीं तो राजेश खन्ना उनसे नाराज़ हो जाते थे और उन पर अधिकार जताने लगते थे..