मीनाक्षी चौधरी ने हाल ही में क्रिमसन रेड साड़ी पहनकर अपने स्टाइलिश फोटोशूट से सुर्खियां बटोरीं। यह साड़ी, जिसे ‘इस्सा स्टूडियो’ ने डिज़ाइन किया है, परंपरागत और आधुनिक डिजाइन का एक अद्भुत उदाहरण है। इसमें ब्लैक थ्रेडवर्क और जटिल कढ़ाई का बेहतरीन संयोजन देखा जा सकता है।
साड़ी के साथ, मीनाक्षी ने सिंपल लेकिन प्रभावशाली ब्लाउज पहना, जिसमें कढ़ाई के साथ फ्यूजन लुक था। उनके सिल्वर कंगन और नेचुरल मेकअप ने इस पूरे आउटफिट को और भी आकर्षक बना दिया। यह लुक सादगी और शाही अंदाज का परफेक्ट मेल था।
पुष्पक टिप्पिसेट्टी ने किया शूट
फोटोग्राफर पुष्पक टिप्पिसेट्टी ने इस फोटोशूट को गुलाबी बैकड्रॉप के साथ कैप्चर किया, जिसने साड़ी के रंग और डिज़ाइन को और निखारा। मीनाक्षी की सहजता और आत्मविश्वास ने इन तस्वीरों को खास बना दिया। स्टाइलिंग टीम ने उनके लुक को बैलेंस रखने पर ध्यान दिया, ताकि उनकी प्राकृतिक खूबसूरती उभर कर सामने आए।
also read-शादी से बचने का नया तरीका, वियतनामी लड़कियों के बीच रेंटेड बॉयफ्रेंड का ट्रेंड
परंपरा और आधुनिकता का रखा ख़्याल
मीनाक्षी का यह फोटोशूट सिर्फ फैशन के लिहाज से नहीं, बल्कि पारंपरिक परिधान को नई पीढ़ी के बीच लोकप्रिय बनाने का एक प्रयास भी था। उनके इस अवतार ने दिखाया कि कैसे साड़ी जैसे पारंपरिक पहनावे को आधुनिक अंदाज में स्टाइल किया जा सकता है। मीनाक्षी ने अपने इस लुक से यह संदेश दिया कि साड़ी सिर्फ एक परिधान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और स्त्रीत्व का प्रतीक है। इस फोटोशूट के जरिए उन्होंने परंपरा और ट्रेंड को एक साथ प्रस्तुत किया। मीनाक्षी का यह अंदाज यकीनन फैशन जगत के लिए प्रेरणादायक है और दर्शाता है कि कैसे पारंपरिक परिधानों को ग्लैमरस और ट्रेंडी बनाया जा सकता है।
कई फ़िल्मों में कर चुकी है काम
मीनाक्षी चौधरी तेलुगु और तमिल फिल्मों की बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। 2017 में मीनाक्षी को भारतीय सैन्य अकादमी ऑटम बॉल नाइट के दौरान ‘मिस आईएमए’ चुना गया। साल 2018 फेमिना मिस इंडिया में उन्होंने हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व किया था। साल 2018 में ही उन्होंने फेमिना मिस इंडिया में ‘मिस फोटोजेनिक’ का खिताब भी जीता। साल 2018 में फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल में पहली रनरअप रहीं थीं।
उन्हें कोलाई, गुंटूर कारम, सिंगापुर सैलून, लकी बस्तर, मटका, मैकेनिक रॉकी, हिट: दूसरा मामला, जैसी फिल्मों में काम करते हुए देखा गया है।
