Ritesh,Vivek,Aftab in Masti 4
Masti 4 Teaser Runtime Revealed

Overview:

रितेश, विवेक और आफताब स्टारर मस्ती 4 नवंबर 2025 में बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। जिसमें इस बार मेकर्स ने कहानी को नए अंदाज में पेश करने का फैसला किया है। फिल्म की कहानी में नया ट्विस्ट इसे और भी रोचक और चौंकाने वाला बनाने वाला है।

Masti 4 Teaser Runtime Revealed: हाल ही में सामने आई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स के अनुसार मिलाप मिलन झावेरी के निर्देशन में बनी फिल्म मस्ती 4 जल्द ही नवंबर 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म में एक बार फिर विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी की तिकड़ी दर्शकों को एंटरटेन करती दिखाई देगी। इसके अलावा, हाल ही में आई खबरों के अनुसार मस्ती 4 के मेकर्स के इस हफ्ते फिल्म की पहली झलक यानी पहला टीजर लॉन्च करने वाले हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जल्द ही रिलीज होगा मस्ती 4 का पहला टीजर

हाल ही में आई खबरों के मुताबिक फिल्म मस्ती 4 का पहला टीजर अगले कुछ ही दिनों में जारी होने वाला है। जी हां, विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी स्टारर मस्ती 4 के पहले टीजर का रनटाइम रिवील हो चुका है। सूत्रों के मुताबिक फिल्म का टीजर 1 मिनट 20 सेकंड का तैयार हो चुका है, जिसे जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाने वाला है। यह पहला टीजर फिल्म की रिलीज डेट 21 नवंबर को दोबारा कन्फर्म करेगा और दर्शकों को इस कॉमिक केपर की दुनिया की पहली झलक भी देगा।

फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी के साथ होगा थ्रिल का बेहतरीन तड़का

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह बताया जा रहा है कि मेकर्स मस्ती 4 को लेकर दर्शकों में एक्साइटमेंट पैदा करना चाहते हैं और इस फ्रेंचाइजी को नई पीढ़ी के सामने दोबारा पेश करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। मस्ती 4 का टोन मस्ती पार्ट 1 जैसा है, जहां कॉमेडी सिचुएशनल है और उसमें थ्रिल का बेहतरीन तड़का भी मौजूद है। आपको बता दें, इस बार मेकर्स ने कहानी के एंगल पूरी तरह बदल दिया है, क्योंकि इस बार एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी शामिल हैं।

रितेश, विवेक और आफताब के साथ फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

मिलाप मिलन झावेरी निर्देशित और ए. झुनझुनवाला, इंद्र कुमार व एकता कपूर द्वारा प्रोड्यूस्ड फिल्म मस्ती 4 में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी के साथ-साथ जेनेलिया डिसूजा, एलनाज नौरोजी, रुही सिंह और अरशद वारसी जैसे बेहतरीन सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। दमदार स्टारकास्ट और दिलचस्प कहानी के चलते दशक फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...