Shilpa-Raj Marriage News: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल में से एक हैं। दोनों ने 2009 में शादी की थी और तब से साथ है..दोनों के दो बच्चे वियान राज कुंद्रा और शमिता शेट्टी कुंद्रा है। यह साल 2021 की बात है जब शिल्पा की पूरी दुनिया उलट-पुलट हो गई क्योंकि राज कुंद्रा को एक पोर्न फिल्म रैकेट केस में हिरासत में ले लिया गया था। हालांकि उन्हें उसी साल जमानत पर रिहा कर दिया गया था। 2023 में इसी पर बेस्ड उनकी फिल्म यूटी 69 आई जो राज का बॉलीवुड डेब्यू था। इस सब के बीच शिल्पा एक अच्छी और समझदार पत्नी बन उनके साथ खड़ी रहीं।
शिल्पा शेट्टी ने की पैसों के लिए शादी?
एक इंटरव्यू में, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने राज कुंद्रा से शादी करने के बारे में बात की और उन ट्रोल्स पर जवाब किया जिन्होंने कहा कि उन्होंने पैसे के लिए राज से शादी की थी। शिल्पा ने बताया कि “जब उनकी शादी राज से हुई, तो गूगल के अनुसार, वह 108वें सबसे अमीर या सबसे कम उम्र के ब्रिटिश भारतीय थे। और जैसा कि लोग कह रहे थे कि उन्होंने राज से उसके पैसे के लिए शादी की थी, वे लोग शायद इस बात पर ध्यान देना भूल गए कि वह पहले से ही अच्छी तरह से स्थापित और अमीर ऐक्ट्रेस थी।
शिल्पा शेट्टी ने कहा कि उनके साथी की पसंद में पैसा कभी भी एक X फैक्ट्रर नहीं रहा है। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि जब वह शादी करने का फैसला कर रही थीं तो कई अमीर लोग उन्हें लुभा रहे थे। पर उनकी पसंद सिर्फ राज कुंद्रा थे।
फिल्म “सुखी ” राज कुंद्रा की वजह से की थी
शिल्पा शेट्टी ने फिल्म सुखी से बॉलीवुड में वापसी की थी। पहले, शिल्पा ने कुछ विशेष कारणों से फिल्म को ‘ना’ कहा था। पर फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान शिल्पा ने कहा कि ऑफर मिलने के बाद उन्होंने राज को इस बारे में बताया और कहा कि वह यह फिल्म नहीं करेंगी। उन्होंने बताया कि कैसे एक दिन, जब वह बाहर थीं, राज ने स्क्रिप्ट पढ़ी और हैरान रह गए। शिल्पा ने कहा कि जब वह घर वापस आईं तो राज ने न सिर्फ उन्हें मनाया बल्कि उन्हें यह समझाते हुए सुखी में काम करने के लिए मजबूर भी किया कि उन्हें यह फिल्म क्यों करनी चाहिए।
