महंगी चीजों की मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी, जानें नेटवर्थ: Shilpa Shetty Net Worth
Shilpa Shetty Net Worth

Shilpa Shetty Net Worth: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अक्सर सुर्ख़ियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। 90 दशक से लेकर आज तक एक्ट्रेस ने लोगों को अपना दीवाना बनाया हुआ है। आज भी लोग उनकी खूबसूरती और अदाओं पर फ़िदा हो जाते हैं। शिल्पा शेट्टी लाखों दिलों पर राज करती हैं। आपको बता दे, फिल्म ‘बाजीगर’ से एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कदम रखा। लेकिन इस फिल्म से उन्हें फेम नहीं मिला उसके बाद आई फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ ने उनकी किस्मत बदल दी। एक्ट्रेस की ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस ने कभी भी पीछे मूड कर नहीं देखा। हालांकि इस फिल्म के बाद 5 साल तक उनकी कोई भी फिल्म हिट नहीं हुई। लेकिन बाद में फिल्म धड़कन आई और इस फिल्म ने एक बार फिर एक्ट्रेस की लाइफ बदल दी। ये फिल्म हिट साबित हुई। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस की सभी फिल्मों ने लोगों का दिल जीत लिया। एक्ट्रेस ने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी रचा ली। राजकुंद्रा से शिल्पा शेट्टी के दो बच्चे हैं। आज शिल्पा शेट्टी लग्जरी लाइफ जीना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस आलीशान घर में रहती हैं। उनके आलीशान घर में हर सुख सुविधाएं मौजूद है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस के पास कई लग्जरी गाड़ियां भी मौजूद है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कितने करोड़ों की मालकिन है। उनकी नेटवर्थ कितनी है? चलिए जानते हैं –

इतने करोड़ों की मालकिन है शिल्पा शेट्टी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी करोड़ों की मालकिन हैं। वह बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार है। एक्ट्रेस ना सिर्फ फिल्म से बल्कि रियलिटी शोज और कई ब्रांड प्रमोशन से पैसा कमाती हैं। बात करें फिल्म में रोल अदा करने के लिए लेने वाली फीस की तो एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपये की फीस चार्ज करती हैं। इतना ही नहीं वह रिएलिटी शो और विज्ञापन का 1 करोड़ रूपये चार्ज करती हैं। एक्ट्रेस की कुल संपत्ति की बात करें तो वह 130 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति की मालकिन हैं। उनकी कुल संपत्ति 14 मिलियन डॉलर है।

घर से लेकर कार तक जानें सब कुछ

आपको बता दे, एक्ट्रेस ने 47 बर्थडे पर खुद को एक वैनिटी वैन गिफ्ट की थी। जिसकी कीमत करोड़ों रूपये हैं। शिल्पा एक शानदार वैनिटी वैन की मालिक होने वाली पहली अभिनेत्री भी बन गई हैं। एक्ट्रेस का जुहू में आलीशान बंगला है जहां से समुद्र का नजारा दिखता है। दुबई में भी एक्ट्रेस का आलीशान घर है जिसे उनके पति ने उन्हें गिफ्ट किया है। दुबई वाले घर की कीमत भी करोड़ों रूपये हैं। इसके अलावा भी कई जगहों पर उन्होंने घर ख़रीदा हुआ है। कार के कलेक्शन की बात करें तो एक्ट्रेस के पास नीली लैंबॉर्गिनी, BMW Z4 है। इसके साथ ही एक्ट्रेस के पास एक प्राइवेट जेट भी है। निजी यात्रा हो या फैमिली ट्रिप, एक्ट्रेस को अक्सर अपने शानदार प्राइवेट जेट में यात्रा करते हुए देखा जाता है।

यह भी देखे-करण और द्रिशा की हुई शादी, बराती बना देओल परिवार, नाचते हुए दुल्हन ने ली एंट्री: Karan Deol Wedding

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...