Malaika Arora Home: बॉलीवुड की सुपर हॉट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आजकल अपने नए और सुपर कूल रेस्टोरेंट “स्कार्लेट हाउस” के चलते चर्चा में बनी हुई हैं। बांद्रा के पाली विलेज में विंटेज इंटीरियर डिजाइन के साथ कलरफुल स्कार्लेट हाउस टाउन का नया हॉटस्पॉट है। जिसके बारे में मलाइका अरोड़ा कहती हैं, ये रेस्टोरेंट मुंबई में नेक्स्ट कूलेस्ट कैफे के आइडिया से तैयार हुआ है। जिसे देखते ही मुझे पहली नजर में इस प्रॉपर्टी से प्यार होगया था। इस प्रॉपर्टी के स्ट्रक्चर को देखते हुए इसका नाम स्कार्लेट हाउस से बेहतर नहीं हो सकता था। मुंबई में नेक्स्ट कूलेस्ट कैफे का विजन मेरे साथ-साथ बाकी कई लोगों का है। जिसे स्पलेंडर लिविंग के प्रिंसिपल आर्किटेक्ट न्यीशी पाटिल पारेख ने डिजाइन कर लाइफ दी है। ऐसे में आज आप भी हमारे साथ मलाइका अरोड़ा के खास स्कार्लेट हाउस का शॉर्ट टूर ले सकते हैं।
Also read: बॉलीवुड बे अनन्या पांडे के फर्स्ट मुंबई होम से लें लेटेस्ट होम डेकोर आइडियाज: Ananya Panday’s Home
बांद्रा के सुपर कूल “स्कार्लेट हाउस” का मिनी टूर लेकर बना सकते हैं, दोस्तों के साथ विजिट करने का प्लान
ग्लैमरस विंटेज एस्थेटिक
मलाइका अरोड़ा के स्कार्लेट हाउस का लिविंग रूम रेस्टोरेंट का सबसे हाईलाइटेड एरिया है। मिसमैचेड फर्नीचर से लेकर विंटेज डिनरवेयर तक रेस्टोरेंट का इंटीरियर यहां की वॉर्म वुडन कैबिनेट्स और चार्मिंग व्हाइट वॉल्स को खूबसूरती से कॉम्प्लीमेंट कर रहा है। इसके अलावा डिजाइनर बताते हैं, यहां सजाए गए ट्रेंडी रग्स और डेकोरेटिव लाइट्स पेरिस वीकेंड मार्केट से लिए गए हैं। इसके अलावा कैफे में हैंडमेड क्राफ्टमैनशिप को भी काफी स्पेस दिया गया है। जो आपको यूनिक और एस्थेटिक ड्रीम की तरह दिख सकता है। ओवरऑल ये कैफे का लिविंग एरिया एस्थेटिक फोटोशूट के लिए परफेक्ट है।
ओल्ड वर्ल्ड चार्मिंग वाइब्स
बांद्रा के खूबसूरत मौसम में ओल्ड वर्ल्ड की चार्मिंग वाइब्स और सिंपलिसिटी को दर्शाता आकर्षक स्कार्लेट हाउस अपने यूनिक डिजाइन से आपको हिस्ट्री में ले जा सकता है। इस खूबसूरत रेस्टोरेंट में मलाइका अरोड़ा के साथ उनके बेटे अरहान खान की फ्रेश एनर्जी भी देखने को मिल रही है, जो इस प्रॉपर्टी को टाइमलेस लुक दे रही है। यहां मौजूद हैंडमेड प्रिंटेड पैटर्न और यूनिक क्रॉकरी विंटेज एस्थेटिक और लग्जरी का शानदार उदाहरण है।
कस्टमर्स के लिए शांत वॉर्म लग्जरी फील
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा कहती हैं, मेरे दिमाग में हमेशा से रेस्टोरेंट का इंटीरियर विजन क्वाइट यानी शांत वॉर्म और लग्जरी को रिप्रेजेंट करता हुआ था। इसीलिए हमने इस प्लेस को कुछ इस तरह से डिजाइन किया है। जिसमें कस्टमर एक बार यहां आकर बैठने के बाद घंटों तक बैठना चाहते हों। हम स्कार्लेट हाउस के सभी कस्टमर्स की हर छोटी जरूरत का ख्याल रखते हैं। ऐसे में आपको बता दें, स्कार्लेट हाउस को काफी वॉर्म और ग्लैमरस होमली वाइब्स के साथ डेकोरेट किया गया है। जहां जाकर आप बढ़िया समय बिता सकते हैं।
मलाइका अरोड़ा की फेवरेट रेसिपीज
मलाइका अरोड़ा के स्कार्लेट हाउस में मेन्यू को शेफ बीना नरोन्हा ने डिजाइन किया है। जिसे इंटरनेशनल फ्लेवर्स के साथ इंडियन ट्विस्ट और इंडिया में अलग-अलग जगहों के स्पेशल इंग्रीडिएंट्स से तैयार किया गया है। कैफे मेन्यू में ‘Malla’s Favourites’, नाम का एक स्पेशल कॉर्नर है। जिसमें एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की पर्सनल रेसिपीज मौजूद हैं। ऐसे में अगर आप भी रियल मलाइका फैन हैं, तो बांद्रा में स्कार्लेट हाउस जरूर विजिट कर सकते हैं।
