सारा अली खान एक अभिनेत्री के तौर पर बॉलीवुड में दस्तक दे चुकी हैं। उनके पिता सैफ अली खान और मां दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री से संबंध रखते हैं। जाहिर है कि उनके दोस्तों को भी पता था कि उनके मां-बाप फिल्मों में अभिनय करते हैं। लेकिन सारा की मां अमृता सिंह की एक मूवी ऐसी भी थी जिसकी वजह से स्कूल में उन्हें काफी शर्मिंदा होना पड़ा था। वह स्कूल में अपने साथियों के बीच में मजाक बनकर रह गई थीं। फिल्म में अमृता के साथ अमिताभ बच्चन मुख्य किरदार में थे।

कौन सी थी वह फिल्म
१९८५ में आई इस मूवी का नाम था मर्द। फिल्म बॉक्स ऑफिस काफी सफल रही थी। बिग बी के फैंस ने दोनों की जोड़ी को काफी पसंद भी किया था। लेकिन सारा के लिए यह फिल्म शर्मिंदगी का कारण साबित हुई। इसका खुलासा सारा ने करन जौहर के चैट शो कॉफी विद् करन में किया। जब वे अपने पिता के साथ आईं।
क्या थी वजह
असल में फिल्म में एक सीन था जिसमें अमिताभ बच्चन अमृता को सूखी घास पर लिटाकर किस करते हैं। यह सीन सारा और उनके दोस्तों को पसंद नहीं आया था। सारा इस सीन को इतना नापसंद करती हैं कि जब उनसे पूछा गया कि अमृता की वह कौन-सी फिल्म है जिसे वह पसंद नहीं करतीं उनका जवाब था मर्द।

मां हैं वो मेरी
सारा के इस जवाब से सैफ काफी हैरान दिखे थे। उन्होंने सारा से कहा था कि इसमें गलत क्या था? तब सारा ने कहा कि मां है वो मेरी मुझे अच्छा नहीं लगा था। मेरे लिए यह बहुत अजीब था। आपको बता दें कि सैफ और अमृता की तलाक के बाद बच्चे सारा और इब्राहीम अमृता के साथ रहते हैं। हालांकि दोनों के अपने पिता सैफ के साथ अच्छी बॉन्डिंग है।
