leena gandhi tewari
leena gandhi tewari

Overview:

लीना गांधी तिवारी ने मुंबई में करीब 639 करोड़ रुपए की रियल एस्टेट डील की है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। जीएसटी और स्टांप ड्यूटी को जोड़कर इन दोनों लग्जरी अपार्टमेंट्स की कुल कीमत करीब 703 करोड़ रुपये हो जाएगी।

Leena Gandhi Tewari Family: मुंबई, सपनों की नगरी है। लेकिन यहां अपने सपनों का आशियाना बनाना उतना ही मुश्किल है। हालांकि कुछ लोग अपना ड्रीम हाउस पाने में सफल होते हैं। इसी लिस्ट में ताजा नाम शामिल हुआ है लीना गांधी तिवारी का। लीना ने मुंबई में करीब 639 करोड़ रुपए की रियल एस्टेट डील की है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। आइए जानते हैं कौन हैं यह रिकॉर्ड ब्रेकर लीना गांधी तिवारी और कितनी है इनकी संपत्ति।

फार्मा इंडस्ट्री का बड़ा नाम लीना गांधी

लीना गांधी तिवारी दिग्गज फार्मा कंपनी यूएसवी फार्मास्यूटिकल्स की चेयरपर्सन हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई के वर्ली में दो शानदार सी-फेसिंग डुप्लेक्स अपार्टमेंट खरीदे हैं। नमन जाना टॉवर की 32वीं और 35 वीं मंजिल पर ये दोनों लग्जरी डुप्लेक्स बने हैं। दोनों डुप्लेक्स का कुल एरिया 22,572 वर्ग फुट से भी ज्यादा है। माना जा रहा है कि यह भारत की अब तक का सबसे महंगी रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी डील है। सूत्रों के अनुसार जीएसटी और स्टांप ड्यूटी को जोड़कर इन दोनों लग्जरी अपार्टमेंट्स की कुल कीमत करीब 703 करोड़ रुपये हो जाएगी।

एक फुट की कीमत 2.83 लाख रुपये

28 मई, 2025 को हुई इस डील की चर्चा अब चारों है। नमन जाना टावर 40 ​मंजिला बिल्डिंग है। यहां अपार्टमेंट लेने वालों को 2.83 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट से ज्यादा की कीमत चुकानी होगी। इस समय भारत के रेजिडेंशियल मार्केट में यह प्रति वर्ग फुट सबसे ज्यादा कीमत मानी जा रही है।

2027 में बनकर होगा तैयार

यह प्रोजेक्ट फिलहाल बन रहा है। माना जा रहा है कि अगस्त 2027 तक इसका निर्माण पूरा हो जाएगा। इस टावर में फ्लैट्स की कीमत करीब 98 करोड़ रुपए से शुरू होती हैं। सबसे छोटे फ्लैट का बिल्ड अप एरिया करीब 6500 वर्ग फीट है। इस प्रोजेक्ट में रहने वाले लोगों को ढेर सारी सुविधाएं भी मिलेंगी। जिनमें जिम, पिलेट्स रूम, इनडोर गेम जोन, पार्टी हॉल जैसी सुविधाएं शामिल हैं। पूरी बिल्डिंग अत्याधुनिक तकनीक से लेस होगी। हर फ्लैट में स्मार्ट होम ऑटोमेशन की सुविधा भी होगी।

32,500 करोड़ की मालकिन लीना

यह पहली बार नहीं है, जब लीना गांधी तिवारी सुर्खियों में छाई हैं। इससे पहले लीना का नाम फोर्ब्स रियल-टाइम बिलियनेयर्स 2025 सूची में भी शामिल हो चुका है। इस सूची के अनुसार लीना गांधी तिवारी की कुल संपत्ति लगभग 3.9 बिलियन डॉलर है यानी 32,500 करोड़ रुपये से ज्यादा है। वह यूएसवी के संस्थापक विट्ठल बालकृष्ण गांधी की पोती हैं। विट्ठल बालकृष्ण गांधी को ‘अमेरिकी गांधी’ भी कहा जाता है। विट्ठल बालकृष्ण गांधी ने साल 1961 में यूएसवी की स्थापना की थी। बिजनेसमैन होने के साथ-साथ वह समाजसेवी भी थे। लीना के पति प्रशांत तिवारी हैं, जो यूएसवी प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं। इस कपल के दो बच्चे हैं। बेटी अनीशा गांधी तिवारी और एक बेटा विलास तिवारी। अनीशा और विलास भी यूएसवी से जुड़े हैं। दोनों ही यूएसवी के बोर्ड मेंबर हैं।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...