Property Renting Rule
Property Renting Rule

Real Estate: महिलाओं के लिए सोना हमेशा से ही निवेश का पहला ऑप्शन रहा है। लेकिन, पिछले कुछ समय से उनकी इस पसंद में बदलाव दिख रहा है। अब अधिकतर महिलायें सोने की जगह मकान खरीदने में रुझान ले रही हैं। एक अध्ययन में सामने आया है कि अब रियल एस्टेट में निवेश महिलाओं की पहली पसंद बनती जा रही है। दो तिहाई महिलाएं अब अपना घर खरीदना पसंद कर रही हैं। ज़्यादातर महिलायें बड़े मकान, रेडी टू मूव और बजट फ्रेंडली प्रॉपर्टी पसंद कर रही हैं।

क्या था सर्वेक्षण

हाल ही में रियल एस्टेट कंसल्टेंट एनरॉक द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि 69 फ़ीसदी महिलायें गोल्‍ड, स्टॉक्‍स, एसआईपी और फैशन के मुकाबले रियल एस्टेट में निवेश ज्‍यादा पसंद कर रही हैं। लगभग 27 फीसदी महिलायें महंगे घर खरीदने में दिलचस्पी रखती हैं। यहाँ तक कि 20 फीसदी महिलाएं तो 1.5 करोड रुपये से ज्यादा कीमत के घर खरीदना पसंद कर रही हैं।

महिलाओं की पसंद 45 लाख रुपये से ज्यादा के मकान

Real Estate
Most of the women are preferring lavish houses

सर्वे के मुताबिक़ 83 फीसदी महिलाओं ने 45 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले मकानों को देखा। 45 से 90 लाख रुपये बजट वाले मकानों को 36 फीसदी महिलाओं ने, जबकि 27 फीसदी महिलाओं ने 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये कीमत वाले प्रीमियम मकानों को पसंद किया। 20 फीसदी महिलाओं ने डेढ करोड रुपये से अधिक कीमत वाले लग्जरी मकानों को पसंद किया है। रोचक बात यह है कि महिलाओं द्वारा 45 लाख रुपये से कम कीमत वाले किफायती मकानों को सबसे कम पसंद किया जा रहा है।

शेयर में भी बढ़ रही रुचि

रियल एस्टेट के अलावा इस समय शेयर बाज़ार में निवेश महिलाओं की दूसरी पसंद है। लगभग 20 फीसदी महिलायें शेयर बाजारों में निवेश में रुचि दिखा रही हैं। सोने में निवेश की बात करें तो महज़ 8 फीसदी महिलाएं ही इस समय इसमें निवेश को पसंद करती हैं और  एफडी में मात्र 7 फीसदी ही महिलाएं निवेश करना पसंद करती है।

मकान खरीदने पर महिलाओं को मिलते हैं ये लाभ

भारत में महिलाओं को घर ख़रीदने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ उठाने के लिए घरों को अनिवार्य रूप से या तो एक महिला के नाम पर या सह-मालिक के रूप में पंजीकृत होना चाहिए। इसके अलावा कई राज्यों में महिला के नाम से संपत्ति पंजीकृत होने पर स्टांप ड्यूटी शुल्क कम लगता है। कई बैंक भी महिलाओं को घर ख़रीदने के लिए लोन पर ब्याज दरों में छूट देते हैं।

ये महिलाएँ सबसे आगे

निवेश के उद्देश्य से मकान ख़रीदने वाली ज्यादातर महिलाएं दिल्ली-एनसीआर और बैंगलोर की है। सर्वेक्षण दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, बैंगलोर, चेन्नई, मुंबई और पुणे में हुआ था जिसमें 9000 से अधिक महिलाओं ने हिस्‍सा लिया।

आवासीय संपत्ति में निवेश ज्यादा

सर्वे में शामिल की गयीं 94% महिलाओं ने आवासीय संपत्तियों में निवेश करने में रुचि ज़ाहिर की जबकि 6% महिलाओं ने वाणिज्यिक संपत्तियों में रुचि दिखायी। सर्वे में शामिल 73% महिलाओं ने कहा कि वो 40-75 लाख रुपये के अंदर की प्रॉपर्टी खरीदना चाह रही थीं जबकि 20% महिलाएं 75 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपए के बीच की प्रॉपर्टी खरीदना चाह रही थीं।

रेडी टू मूव प्रॉपर्टी है पसंद

लगभग 63% महिलाएं रेडी-टू-मूव प्रॉपर्टी ख़रीदना पसंद कर रही हैं और 37% महिलाओं को बन रही प्रॉपर्टी पसंद है।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...