Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2

Summery- मिहिर–नोइना लीक्ड सीन पर बवाल

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में मिहिर–नोइना का लीक्ड ड्रंक सीन वायरल होने के बाद दर्शक बेहद नाराज़ हैं और कहानी की दिशा पर सवाल उठा रहे हैं।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 इन दिनों अपने ड्रामैटिक ट्विस्ट के लिए जोरदार सुर्खियां बटोर रहा है। कहानी ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है, जहां हर एपिसोड पिछले एपिसोड से ज्यादा उथल-पुथल लेकर आ रहा है। अंगद के शादी मंडप से भागने और मिताली को अकेला छोड़कर मंदिर में वृंदा से गुपचुप शादी कर लेने के बाद से शो में बड़े-बड़े झटके लगातार सामने आ रहे हैं। इस खुलासे ने पूरे परिवार के रिश्तों में हलचल मचा दी है, और इसी खबर के ज़रिए मिहिर को भी इस पूरे ड्रामे का पता चलता है, जिससे वह अंदर तक टूट जाता है। 

इसी भावनात्मक उथल-पुथल के बीच, एक और झटका सामने आया जिसने दर्शकों को हक्का-बक्का कर दिया। शो के सेट से लीक हुई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें मिहिर को नशे में धुत दिखाया गया है और वह नोइना को गले लगाए हुए नजर आ रहा है। तस्वीर में दोनों के आउटफिट और बैकग्राउंड देखकर साफ लगता है कि यह वही ट्रैक है जो अंगद की शादी वाले सीक्वेंस के दिन का हिस्सा है। इसी वजह से दर्शक मानकर चल रहे हैं कि यह विवादित सीन जल्द ही ऑन-एयर होने वाला है।

यह लीक तस्वीर जितनी तेजी से वायरल हुई, उतनी ही तेजी से इसने शो के दर्शकों में गुस्सा भर दिया। लोगों ने यह मान लिया कि कहानी एक बार फिर उसी दिशा में जा रही है, जहां रिश्तों में धोखा, गलतफहमियां और सही–गलत की दुविधा खड़ी की जाती हैं।

Netizens lash out at Kyunki 2 makers over leaked scene
Netizens lash out at Kyunki 2 makers over leaked scene

तस्वीर रेडिट पर शेयर होते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने इस ट्रैक को ‘शो की विरासत बर्बाद करने वाला कदम’ बताया। दर्शकों का कहना है कि यह किरदारों के सेट पैटर्न और शो की मूल भावनाओं के खिलाफ जाता है। एक यूज़र ने नाराज़गी जताते हुए लिखा, “जब भी गलत काम दिखाना होता है, मिहिर को हमेशा नशे में क्यों दिखाते हैं? इस सीज़न में उसका किरदार पूरी तरह गड़बड़ लिख दिया गया है।”

एक और कमेंट में साफ कहा गया, “मिहिर तो इस शो का सबसे बड़ा रेड फ्लैग बन गया है।” कुछ दर्शकों ने इसे सीधे-सीधे ‘घृणित’ बताया, जबकि कई फैंस ने कहा कि मेकर्स ने वही गलती दोहराई है, जो पहले भी की थी, जब मिहिर ने मंदिरा के साथ तुलसी को धोखा दिया था।  

वहीं एक तीसरे यूज़र ने कड़ी आलोचना करते हुए लिखा, “कहानी को बार-बार ऐसे मोड़ देकर शो की पहचान और उसकी गरिमा खत्म की जा रही है।”  नोइना एक बिज़नेस वुमन है, प्रैक्टिकल है… उसे इतना कमजोर और गलत निर्णय लेने वाली क्यों दिखा रहे हो? मिहिर ऐसा इंसान नहीं जिसके लिए कोई अपनी नैतिकता दांव पर लगा दे।”

जिन दर्शकों ने शो का अमेरिका वाला ट्रैक देखा है, उन्हें पता है कि नोइना ने पहले भी मिहिर के ड्रिंक में कुछ मिलाकर उसे नशे में धकेल दिया था और फिर अपने मन की भावनाओं का इज़हार किया था। इसी वजह से लोग अब इस लीक तस्वीर को देखकर कह रहे हैं कि यह कहानी को अस्वस्थ दिशा में ले जाने का तरीका है, जिससे अब शो की पुरानी प्रतिष्ठा को और नुकसान होगा।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...