कृति खरबंदा ने किया अपना डिजिटल डिटॉक्स एक्सपीरियंस: Kriti Kharbanda News
Kriti Kharbanda News

Kriti Kharbanda News: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा, न सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं बल्कि वह अपने फैशनेबल लुक्स और लाइफ के छोटे-छोटे पलों को सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए भी पॉपुलर हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने पिछले हफ्ते के अनुभवों को शेयर करते हुए एक खूबसूरत नोट लिखा, जिसमें उन्होंने डिजिटल डिटॉक्स के महत्व पर जोर दिया।

Also read: न्यू ब्राइड कृति खरबंदा के ये वेकेशन लुक्स हैं हनीमून के लिए परफेक्ट: Kriti Kharbanda Vacation Looks

डिजिटल डिटॉक्स पर कृति का पोस्ट

कृति खरबंदा ने किया अपना डिजिटल डिटॉक्स एक्सपीरियंस: Kriti Kharbanda News
Kriti Kharbanda

कृति ने लिखा, “पिछले हफ्ते को समर्पित। एक बहुत जरूरी डिजिटल डिटॉक्स। स्वादिष्ट भोजन बिना किसी डाइट पाबंदियों के। परिवार के साथ बेहतरीन समय- जब आप गद्दों पर सोते हैं और जगह के लिए लड़ते हैं, और एक-दूसरे को कसकर पकड़ते हैं। हर बार जब हमें कोई शांत कोना मिला तो परिवार के सदस्यों के साथ 1-ऑन-1 समय बिताया। मैंने मेरे पति को दिखाया कि मैं कहां बड़ी हुई हूं। मां के हाथ के बने स्वादिष्ट खाने के साथ परिवार के साथ रात का खाना। उन जगहों पर फिर से जाना जहां मैं बचपन में जाती थी, वे भले ही अब पुरानी हो चुकी हों, लेकिन उनका प्रभाव अब भी वैसा ही है। आधी रात को पंचर हुआ टायर और किसका तरीका सबसे प्रभावी है, इस पर बहस। विदाई के समय आंसू और कसकर लगाए गए गले। मैं हर पल को फिर से जीने की इच्छा रखती हूं, लेकिन फिलहाल, यही पर्याप्त है। मेरी ऊर्जा का स्रोत। और अब, हकीकत में वापस लौटना। उतना ही खूबसूरत।”

कृति का यह अनुभव डिजिटल युग में बहुत ही महत्वपूर्ण मैसेज देता है। लगातार मिलते हुए नोटिफिकेशन और सोशल मीडिया अपडेट्स के बीच, खुद को डिजिटल दुनिया से दूर करना और वास्तविक जीवन के पलों का आनंद लेना एक खास अनुभव हो सकता है। बात करें कृति खरबंदा के आने वाले प्रोजेक्ट कि तो एक्ट्रेस आने वाली फिल्म ‘रिस्की रोमियो’ में सनी सिंह और राणा दग्गुबती के साथ नजर आएंगी।

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...