जानें '12th फेल' और 'एनिमल' में किसने जीते ज्यादा अवॉर्ड,कौन बनी 2023 की बेस्ट फिल्म: Hyundai Filmfare Awards 2024
Hyundai Filmfare Awards 2024

Hyundai Filmfare Awards 2024: गुजरात टूरिज्म के साथ 69वें हुंडई फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 के विनर की आफिशियल लिस्ट सामने आ गई है, अवार्ड्स फंक्शन 28 जनवरी, 2024 को हुआ, जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस हस्तियां गुजरात में इस के लिए पहुंची थीं। इसमें करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन और वरुण धवन जैसे फेमस सिलेब्रिटी ने डांस से महफिल सजाई। दमदार परफॉर्मेंस से लेकर एंटरटेनमेंट के अलावा, यह सभी विनर के लिए एक मेमोरेेबल नाइट थी , ख़ासकर 12वी फेल और एनिमल के लिए।

Also read : सोशल मीडिया पर क्यों छाए हुए हैं फिल्म 12th फेल के ये दृश्य: 12th Fail Best Scenes

बॉलीवुड सुपरस्टार, शाहरुख खान को कोई अवार्ड नहीं मिला, लेकिन उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, ‘जवान’ ने दो फिल्मफेयर अवार्ड जीते। यह आलिया भट्ट के लिए भी एक यादगार रात थी, क्योंकि उन्होंने अपना 5th फिल्मफेयर अवार्ड जीता, जिसके कारण वह नूतन और काजोल के साथ सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवार्ड पाने वाली तीसरी एक्ट्रेस बन गईं है। आलिया को राॅकी रानी की प्रेम कहानी के लिए बेस्ट फीमेल एक्टर के लिए अवार्ड मिला।

इसके अलावा बेस्ट फ़िल्म के लिए फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड – 12वीं फ़ेल को मिला। बेस्ट डायरेक्टर के लिए फिल्मफेयर अवार्ड विधु विनोद चोपड़ा को मिला, वही मेन मेल लीड में बेस्ट एक्टर के लिए फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड एनिमल फिल्म के रणबीर कपूर को मिला। वही बेस्ट एक्टर क्रिटिक लिए फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड 12वीं फेल के लिए विक्रांत मेसी को मिला।

राजकुमार हिरानी की डंकी बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पाई लेकिन फिल्म की कुछ अच्छी चीजों में से एक विक्की कौशल का परफॉर्मेंस था। एक्टर ने दमदार एक्टिंग की थी और कई सीन में फिल्म के मेेन लीड शाहरुख खान पर भी भारी पड़े थे। इसलिए उन्हें डंकी के लिए को- स्टार में बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला अवार्ड।

संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल 2023 की सबसे फेमस फिल्मों में से एक थी। फिल्म की रिलीज के बाद इंटरनेट पर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया, क्योंकि इसकी कहानी और कुछ डायलॉग से बहुत से लोग इफेक्ट हुए। दूसरी तरफ, विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म, 12वीं फेल को अपनी इंस्पिरेशन स्टोरी के लिए सबसे ज्यादा तारीफें मिली, जो आईपीएस अधिकारी, मनोज शर्मा और आईआरएस अधिकारी, श्रद्धा जोशी शर्मा की लव स्टोरी पर बेस्ड थी। दिलचस्प बात यह है कि दोनों फिल्मों ने 5-5 अवार्ड जीते, जिससे यह बराबरी पर है।