वनराज को धमकी देगी किंजल,आधी रात को अनुपमा से मिलेगा अनुज, जमकर आएगा ट्विस्ट: Anupama Episode Update
Anupama Episode Update

Anupama Episode Update: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी शो अनुपमा में एक से बढ़कर एक ट्वीट देखने को मिल रहे हैं। शो में अनुज और श्रुति जल्द ही शादी करने का फैसला कर चुके हैं। अनुपमा को भी इस बारे में अच्छी तरह से जानकारी है। बेटा एपिसोड में बताया गया था कि अनुपमा की बर्थडे पार्टी में श्रुति अनुज के साथ पहुंचती और अपनी शादी का कार्ड उसे थमा देती है। इतना ही नहीं वह अपनी शादी की कैटरिंग का जिम्मा भी उसे सौंपकर चली जाती है।

यह सब देखकर यशदीप अनुपमा से माफी मांगता है और उसे संभालने की कोशिश करता है। इन सब के बाद अनुपमा डांस क्लास जाने का बहाना बनाकर वहां से निकल जाती है। अब चलिए आपको बताते हैं कि आने वाले एपिसोड में क्या होने वाला है।

Also read : ‘अनुपमा’ के ट्रेंडी ब्लाउज़ डिज़ाइन आप भी कॉपी करें: Anupama Blouse Design

वनराज पर भड़केगी किंजल

अपकमिंग एपिसोड में घर पहुंचने के बाद वनराज को सारे ड्रामा की जानकारी देगी। यह सब सुनकर वनराज हंसने लगता है और बोलता है कि अनुज के सर से भी अनुपमा के प्यार का भूत उतर गया है और वैसे भी कहां अनुपमा तीन बच्चों की मां और कहां अनुज कपाड़िया। अनुज ने अनुपमा से बदला ले लिया उसकी शादी का कार्ड बर्थडे पर ही थमा दिया। वनराज किन सारी बातों को सुनकर किंजल को गुस्सा आ जाता है और वह भड़क जाती है। किंजल रहती है कि आप दोनों मां पर हंसने वाले कोई नहीं होते हैं। एक ने धोखा दिया और दूसरा नौकर बना कर रखता था।

वनराज को देगी धमकी

उधर किंजल वनराज से तोशू के बारे में पूछता है लेकिन वह बताने से इनकार कर देता है। इस पर किंजल उसे धमकी देती है कि अगर वह वापस नहीं आया तो मैं परी को लेकर इंडिया वापस चली जाऊंगी और फिर उसे पुलिस में ही बल्कि मैं सजा दूंगी जो बहुत बुरी होगी। किंजल की बातें सुनने के बाद वनराज टेंशन में आ जाता है। दूसरी तरफ अनुपमा डांस क्लास पहुंचती है और जोरदार डांस करती है।

अनुज और अनुपमा करेंगे बात

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा यशदीप के साथ घर लौट रही होती है तभी पार्किंग में उसे अनुज मिल जाता है। अनुज बोलता है कि वह शादी के बारे में उसे बताना चाहता था और यह सब नहीं होने देना चाहता था। वह यह भी बताता है कि 4 सालों में श्रुति उसकी और छोटी की लाइफ का हिस्सा बन गई है और उसने सब कुछ संभाल है। यह सुनकर अनुपमा कहती है कि जब आपने फैसला ले ही लिया है तो आप प्लीज पीछे मत हटना।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...