Summary: किकू-कृष्णा की लड़ाई थी सिर्फ प्रैंक, कपिल शर्मा शो में दोनों साथ रहेंगे
किकू शारदा और कृष्णा अभिषेक की लड़ाई महज एक प्रैंक थी, दोनों का बॉन्ड अटूट है। किकू ने साफ किया कि वह कपिल शर्मा का शो कभी नहीं छोड़ेंगे और फैंस को चिंता करने की जरूरत नहीं है।
Kiku Sharda and Krushna Abhishek Fight: पिछले कुछ दिनों से कपिल शर्मा शो के दो सबसे मुख्य कलाकार किकू शारदा और कृष्णा अभिषेक के बीच लड़ाई की खबरें लगातार सामने आ रही थी। यह बताया जा रहा था कि कृष्ण से लड़ाई होने के बाद किकू ने शो छोड़ दिया है। जब यह खबर सामने आई थी तब फैंस हैरान हो गए थे लेकिन अब कॉमेडियन ने इस लड़ाई का सच बता दिया है। कीकू ने कहा कि कृष्ण और उनका बॉन्ड कभी भी नहीं टूटने वाला है यह लड़ाई एक प्रैंक थी। वह कभी भी कपिल का शो नहीं छोड़ेंगे।
बता दें कि इन दोनों कलाकारों की लड़ाई का वीडियो सेट से वायरल हुआ था। दोनों एक दूसरे से तगड़ी बहस करते हुए दिखाई दे रहे थे। इसके बाद से कीकू के शो छोड़ने की खबर सामने आने लगी थी। खबरों को हवा तब लग गई जब उन्हें अशनीर ग्रोवर के शो ‘राइज एंड फॉल’ में देखा गया। वह बतौर कंटेस्टेंट इसमें हिस्सा ले रहे हैं।
कीकू और कृष्णा की नहीं हुई लड़ाई
कुछ दिनों पहले द ग्रेट इंडियन कपिल शो का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें किकू और कृष्णा सेट पर एक दूसरे के साथ लड़ाई करते हुए दिखाई दे रहे थे। हालांकि अब एक्टर ने साफ तौर पर यह बता दिया है कि ना तो उनकी कृष्णा के साथ लड़ाई हुई है और ना ही उन्होंने शो छोड़ा है। एक्टर का कंफर्मेशन सामने आने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है।
लड़ाई को बताया प्रैंक
किकू शारदा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कृष्णा अभिषेक के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा “यह बंधन कभी भी नहीं टूटेगा। वो लड़ाई एक प्रैंक थी। किसी भी तरह की अफवाह और गॉसिप के झांसे में बिल्कुल ना आए। मैं हमेशा द ग्रेट इंडियन कपल शो के परिवार का हिस्सा था और रहूंगा। यह सब छोड़ो और अब जाकर नेटफ्लिक्स पर शो देखो सिर्फ तीन एपिसोड बाकी हैं।”
फैंस को मिली राहत
अब जब कॉमेडियन और एक्टर किकू शारदा ने सोशल मीडिया के जरिए ये साफ कर दिया है कि कोई लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ है और ना ही उन्होंने शो छोड़ा है। इसके बाद फैंस राहत की सांस लेते दिखाई दे रहे हैं। दोनों कलाकारों के बीच अनबन की खबर में फैंस को शॉक में डाल दिया था। अब सब कुछ ठीक है इस बात से एक बार फिर फैंस को कंफर्म हो गया है कि उन्हें शो में जबरदस्त एंटरटेनमेंट का डोज मिलने वाला है।
वायरल हुआ था वीडियो
इन दोनों कलाकारों का सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ था उसमें किकू कहते हैं कि “मैं टाइम पास कर रहा हूं?” यह बात वह सवाल या अंदाज में रहते हैं इस पर कृष्णा अभिषेक गुस्सा करते हुए बोलते हैं कि “ठीक है फिर आप कर लो मुझे कोई प्रॉब्लम नहीं है। मैं जाता हूं यहां से, मैं आपसे प्यार करता हूं और अपनी आवाज ऊंची नहीं करना चाहता।” इस पर किकू कहते हैं कि “वह बात को गलत तरीके से लेकर जा रहे हैं।” जो वीडियो वायरल हुआ था तब कुछ लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया था। वहीं कुछ का कहना था कि दोनों की सच में लड़ाई हो गई। हालांकि, अब सच सबके सामने है।
