Khesari Lal Yadav On Premanand Maharaj
Khesari Lal Yadav On Premanand Maharaj

Summary: राज कुंद्रा की प्रेमानंद महाराज से मुलाकात के बीच खेसारी लाल यादव का पोस्ट बना चर्चा का विषय

"राज कुंद्रा की प्रेमानंद महाराज से मुलाकात के बाद खेसारी लाल यादव ने विवादित टिप्पणी की। इस बयान के कारण वह सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर आ गए।"

Khesari Lal on Premanand Maharaj Ji: वृंदावन के प्रसिद्ध संत और महशूर कथावाचक प्रेमानंद महाराज के दरबार में आए दिन कोई ना कोई सेलेब्स पहुंचा होता है। हाल ही में बॉलीवुड कपल शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा भी प्रेमानंद महाराज जी से मिलने पहुंचे थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही थीं। इसी बीच भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने प्रेमानंद जी महाराज को लेकर एक पोस्ट किया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है, जिसमें लिखा कि प्रेमानंद महाराज कोई पाप धोने की मशीन नहीं हैं। ऐसे में अब उनकी इस पोस्ट को राज कंद्रा से जोड़ रहे हैं कि एक्टर ने उन पर निशाना साधा है।

बता दें, खेसारी लाल यादव ने पोस्ट के जरिए उन लोगों पर तंज कसा है, जो अपनी छवि सुधारने के लिए वहां जा रहे हैं। खेसारी ने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है, पर फैंस का मानना है कि उन्होंने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर तंज कसा है। खेसारी लाल यादव ने अपने X अकाउंट पर लिखा, ‘एक अपील- प्रेमानंद महाराज को बस अनुभूति कीजिए, कुछ दिन से नोटिस किए की कई लोग इमेज सुधारने और बनाने के लिए वहां जाने लगे हैं। वो पाप धोने वाले मशीन नहीं हैं। सच्ची श्रद्धा है, तो बस उनकी बातों का अनुसरण कीजिए। हर जगह प्रमोशन और प्रचार ठीक नहीं लगता। भोरे भोरे ज्यादा ज्ञान लगे फिर भी ठीक है।’

खेसारी इसी पोस्ट के कारण यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने एक्टर को ही लपेट लिया। एक यूजर ने लिखा, ‘जिंदगी भर लौंडा का नाच किए हो। अश्लील-अश्लील गाने गाकर भोजपुरी समाज और बिहार को बदनाम किए हो और अब ज्ञान की बातें कर रहे हो अगर अभी भी अपने आप को सुधारना चाहते हो तो जाओ प्रेमा जी महाराज के चरणों में जय राधे कृष्णा।’ एक ने लिखा, ‘खेसारी लाल यादव आपका बाबा प्रेमानंद पर बयान समझदारी भरा है, पर आपकी खुद की अश्लील छवि के कारण ये विरोधाभासी लगता है। जिसकी कला में खुद फूहड़ता हो, उसका धर्म-नैतिकता पर ज्ञान देना अटपटा है। कितने लोग ऐसा ही सोचते हैं।

दरअसल, हाल ही में राज कुंद्रा पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ प्रेमानंद महाराज से मिलने गए थे। राज कुंद्रा पिछले कई साल से खूब विवादों में और कानूनी पचड़ों में फंसे हैं। वह पोर्नोग्राफी केस से लेकर कभी मनी लॉन्ड्रिंग, कभी क्रिप्टोकरंसी तो कभी धोखाधड़ी तक के केस में फंसे। हाल ही एक बिजनेसमैन ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया और उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया। इसके एक दिन बाद ही वह प्रेमानंद जी महाराज से मिलने वृंदावन के केली कुंज आश्रम पहुंच गए थे। राज कुंद्रा ने प्रेमानंद जी महाराज को अपनी किडनी देने की बात कही थी, जिसे लोगों ने पब्लिसिटी स्टंट बताया था।

प्रेमानंद महाराज लोगों को भक्ति और जिंदगी में सच्चा होने की राह दिखाते हैं। हालांकि कुछ समय पहले उन्होंने आजकल के दौर में लड़के और लड़कियों पर राय रखी थी और दोनों के चरित्र पर कुछ बातें कही थी, जो कुच खास वर्ग के लोगों को पसंद नहीं आई थी। ऐसे में उनका जमकर विरोध हुआ था। हालांकि कुछ लोगों को मानना था कि वो कुछ गलत नहीं बोल रहे हैं, हमारे समाज में अब ऐसा ही हो रहा है।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...