Khesari Lal Yadav appeared in Akanksha Puri video gave a befitting reply to the discussion of affair
Khesari Lal Yadav appeared in Akanksha Puri video gave a befitting reply to the discussion of affair

Overview: खेसारी संग अफेयर पर अकांक्षा पुरी ने तोड़ी चुप्पी

हाल ही में आकांक्षा पुरी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें खेसारी लाल यादव की एक झलक दिखी और बस फिर क्या था! लोगों ने तुरंत सवाल दागने शुरू कर दिए। सोशल मीडिया पर लगाकार एक सवाल ट्रेंड कर रहा है, "क्या इनका अफेयर चल रहा है?

Khesari Lal Yadav Appeared in Akanksha Puri Video: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार माने जाने वाले खेसारी लाल यादव और इंडस्ट्री की नई एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी की जोड़ी इन दिनों भोजपुरी फैंस के बीच खूब धमाल मचा रही है। पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री तो कमाल की है ही, लेकिन असल जिंदगी में भी दोनों की बॉन्डिंग अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती है। उनके कई म्यूजिक वीडियो, जैसे ‘लोहा गरम’, ‘सरसों के तेलवा’, ‘लटक जईब’ और ‘बदनाम तहरा से’ सुपरहिट रहे हैं।

हाल ही में आकांक्षा पुरी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें खेसारी लाल यादव की एक झलक दिखी और बस फिर क्या था! लोगों ने तुरंत सवाल दागने शुरू कर दिए। सोशल मीडिया पर लगाकार एक सवाल ट्रेंड कर रहा है, “क्या इनका अफेयर चल रहा है?” अब, इस मुद्दे पर आकांक्षा पुरी ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

जिम से लेकर बर्थडे पार्टी तक साथ दिखे खेसारी-आकांक्षा

जब से खेसारी और आकांक्षा का पहला गाना ‘लोहा गरम’ रिलीज हुआ, तब से ही उनकी दोस्ती सार्वजनिक रूप से खूब दिखने लगी थी। दोनों साथ में कभी बर्थडे पार्टी में एक साथ एंजॉय करते, तो कभी जिम में वर्कआउट करते हुए अक्सर स्पॉट किए जाने लगे हैं। दोनों के बीच का ये रिश्ता कुछ लोगों को अफेयर जैसा लगने लगा, जिसके बाद सोशल मीडिया पर अफेयर की अटकलों का बाजार गरम हो गया। अब जब इन सवालों ने जोर पकड़ लिया है, तो आकांक्षा पुरी ने बेबाकी से जवाब दिया है।

एक्ट्रेस ने बताया रिश्ते का सच

यहां यह जानना जरूरी है कि खेसारी लाल यादव पहले से ही शादीशुदा हैं और उनके दो प्यारे बच्चे भी हैं – बेटी कृति यादव और बेटा ऋषभ यादव। ऐसे में, आकांक्षा के साथ उनकी करीबी देखकर कुछ लोग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बातें करने लगे थे। इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए, आकांक्षा ने साफ शब्दों में कहा है कि उनके और खेसारी के बीच एक बेहद अच्छी और गहरी दोस्ती है, जिसे वह अपने दिल के बहुत करीब मानती हैं।

अकांक्षा के दिल के करीब हैं खेसारी 

एक हालिया इंटरव्यू में आकांक्षा ने भावुक होकर कहा कि वह खेसारी को सिर्फ एक कलाकार के तौर पर नहीं, बल्कि एक खास इंसान के रूप में देखती हैं। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि लोग कुछ भी कहें, खेसारी के लिए उनका प्यार कभी कम नहीं होगा और उनके रिश्ते में जो सम्मान है, वह हमेशा बना रहेगा। आकांक्षा ने विस्तार से बताते हुए कहा, “खेसारी मेरे लिए बहुत स्पेशल हैं। वो मेरे दिल के बेहद करीब हैं और हमेशा रहेंगे। एक कलाकार होने के नाते मैं दूसरे एक्टर की इज्जत करती हूं और जहां हम दोनों की दोस्ती की बात आती है, तो उनके साथ मेरा ये रिश्ता सिर्फ काम तक ही जुड़ा नहीं है, बल्कि उससे बहुत पहले से है।”

आकांक्षा ने आगे खेसारी की तारीफ में कई बातें कहीं। उन्होंने आगे कहा, “हमारे फैंस क्या बोलते हैं, ये उनकी सोच है लेकिन मैं तो खेसारी जी से बहुत प्यार करती हूं, एक एक्टर के तौर पर हमेशा करती रहूंगी।”

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...