Katrina BFF Wedding: कैटरीना कैफ अपनी बेस्ट फ्रेंड करिश्मा कोहली की शादी में शामिल हुई और आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि यह शादी किसी बड़े किले या बीच पर नहीं बल्कि आइस फैक्ट्री में हुई। करिश्मा कोहली एक फिल्म मेकर हैं और सिख भी लेकिन उन्होंने अपनी शादी बड़े ही अलग तरह से की। अपनी शादी के लिए उन्होंने लाल लहंगा नहीं बल्कि व्हाइट गाउन को चुना । आइए जानते हैं इस यूनिक शादी से जुड़ी कई प्यारी बातें।
रेड लहंगा नहीं व्हाइट गाउन

पंजाबी दुल्हन होने के बावजूद कैटरीना कैफ की बेस्ट फ्रेंड करिश्मा कोहली ने रेड लहंगा नहीं बल्कि व्हाइट गाउन चुना। उन्हें हमेशा से रनअवे ब्राइड फिल्म से जूलिया रॉबर्ट्स का वह लुक पसंद था, जिसमें वह वेडिंग गाउन पहने हुए घोड़े पर सवार हैं। उन्हें अपनी शादी के लिए यही लुक चाहिए था। करिश्मा ने खुद वोग इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वह खुद सिख हैं लेकिन उन्होंने हमेशा खुद को व्हाइट गाउन में इमैजिन किया है।
विटिलिगो से बदला जीने का तरीका

करिश्मा कोहली की उम्र तब 30 थी और वह न्यूयॉर्क में ऐड शूट कर रही थी, जब पहली बार उन्होंने अपने होंठों और चेस्ट पर विटिलिगो देखा था। इस ऑटो इम्यून कंडीशन को ठीक करने के लिए उन्होंने हर वो इलाज कराया, जिसके बारे में कहा गया। वह स्टेरॉइड पर रहीं लेकिन फिर एक दिन उन्होंने सब कुछ छोड़ दिया और अपने ब्राउन व्हाइट पैटर्न वाली स्किन को ऐसे ही एक्सेप्ट कर लिया। कोरोना के समय उनकी मम्मी को कैंसर हुआ और उन्हें वही दवाई दी गई जो कभी उन्हें विटिलिगो के लिए दी गई थी।
यूं मिली अपने हज़बैन्ड मिखाइल से
कोरोना में उनकी मम्मी के गुजर जाने के बाद वह लॉकडाउन के समय गोवा में थीं, जब उनके एक दोस्त ने उन्हें मिखाइल से मिलने के लिए कहा। तब से लेकर आज तक का सफर दोनों ने साथ मिलकर किया हैं। पिछले साल नवंबर में मिखाइल ने उन्हें बैंकॉक में प्रपोज किया।
व्हाइट गाउन का चुनाव
करिश्मा नहीं चाहती थीं कि उनका विटिलिगो उनकी शादी के समय पूरी तरह से छिप जाए, इसलिए अपने व्हाइट गाउन को ढूंढते हुए वह ब्रांड karleo तक पहुंची। करिश्मा की शादी का आइवरी गाउन सिम्पल, एलीगेंट और ग्लैमरस है। डीप बैक वाली यह ड्रेस खूबसूरत और डिफरेंट है। गाउन के फैब्रिक को इस तरह से तैयार किया गया कि लेस को इटैलियन ट्यूल में वीव कर दिया गया। इस गाउन को तैयार होने में 500 घंटे लगे।
वेडिंग वेन्यू और अन्य डीटेल

करिश्मा और मिखाइल ने आइस फैक्टरी को चुना जहां अब कॉन्सर्ट और आर्ट एक्सबिशन होते हैं। यह जगह 150 साल पुराने बरगद के पेड़ के पास है। अपनी शादी के लिए दोनों ने रीति रिवाज को छोड़ साइनिंग सेरेमनी रखी, पर्सनल कसमें खाई और केक काटा। इन्होंने वेडिंग प्लानर नहीं बल्कि दोस्तों और रिश्तेदारों की मदद से शादी अरेंज कर ली। इनकी शादी के इनविटेशन कार्ड को मिनी माथुर ने डिजाइन किया। फोटोग्राफी हाउस ऑन द क्लाउड्स स्टूडियो ने की, जिसे उनकी फ्रेंड कैटरीना कैफ ने गिफ्ट किया था। इन्होंने एक्स्ट्रा लॉन्ग कम्यूनिटी टेबल रखे ताकि दोनों ओर के लोग एक दूसरे को जान सकें।
