Overview:
बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन के बाद उनकी संपत्ति को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। इनमें से हाल ही की खबरों के अनुसार, बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का इस संपत्ति से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन, संजय कपूर की संपत्ति के कानूनी वारिस उनके बच्चे सामायरा और कियान हैं।
Karishma Kapoor Not Involved Sunjay Kapur Estate: लेट बिजनेसमैन संजय कपूर की बड़ी संपत्ति को लेकर चल रही अटकलों के बीच अब परिवार के कुछ करीबी सूत्रों द्वारा यह पुष्टि की गई है कि उनकी पहली पत्नी, यानी बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का इस संपत्ति से जुड़े किसी भी मामले में कोई संबंध नहीं है। साथ ही, उन्होंने संजय कपूर की संपत्ति में कोई रुचि नहीं दिखाई है। आपको बता दें कि 3.6 अरब के सोना कॉनस्ट्रक्ट ग्रुप के चेयरमैन संजय कपूर का निधन 12 जून 2025 को कार्डियक अरेस्ट के चलते हो गया था, जिससे उनके परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है। आइए जानते हैं, संजय कपूर की 30,000 करोड़ की संपत्ति का कानूनी वारिस कौन है।
संजय कपूर की संपत्ति से करिश्मा कपूर का नहीं है, कोई लेना-देना
12 जून को बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन के बाद उनकी विरासत और संपत्ति से जुड़े कई तरह की खबरें सामने आई थीं। इस पर स्पष्ट करते हुए बताया गया है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का संजय कपूर की संपत्ति से जुड़े किसी भी मामले में कोई संबंध नहीं है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, करिश्मा चाहें तो संजय की संपत्ति में अपना हिस्सा मांग सकती हैं, लेकिन करीबी सूत्रों का कहना है कि उन्होंने ऐसा कोई दावा नहीं किया है। करिश्मा कपूर की एकमात्र चिंता अपने बच्चों, सामायरा और कियान, के भविष्य को लेकर है।
संजय और करिश्मा के बच्चे सामायरा और कियान होंगे कानूनी वारिस
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने 2003 में शादी की थी, लेकिन 2016 में दोनों अलग हो गए थे। इस शादी से उन्हें बेटी सामायरा और बेटा कियान हैं, जो अपने पिता की संपत्ति के असली वारिस हैं। हाल ही में आई खबरों के अनुसार कपूर परिवार में कुछ कलह देखने को मिली थी, जिसमें संजय कपूर की मां रानी कपूर ने एक बैठक के दौरान यह बयान भी दिया था कि संजय कपूर के बच्चे उनकी संपत्ति में हिस्सेदार होंगे।
आपको बता दें कि करिश्मा कपूर से पहले संजय कपूर ने डिजाइनर नंदिता मेहतानी से शादी की थी। इसके बाद करिश्मा के साथ उनकी शादी बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी रही। लेकिन तलाक के बाद दोनों अलग हो गए और करिश्मा ने अपने बच्चों के साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया।
कुछ समय पहले इंग्लैंड के विंडसर स्थित गॉड्स पोलो क्लब में पोलो मैच के दौरान संजय कपूर अचानक खेल के बीच बेहोश हो गए। बाद में पता चला कि उन्हें गलती से मधुमक्खी को निगल लिया है, जिससे उन्हें गंभीर एलर्जी हो गई। इसके चलते उन्हें कार्डियक अटैक आया और डॉक्टर्स उन्हें नहीं बचा सके।
