Khali & Karan Singh Viral Video

Summary: द ग्रेट खली की लंबाई से भी लंबे हैं करण सिंह, सोशल मीडिया पर वायरल हुई खास मुलाकात

भारतीय रेसलिंग के मशहूर द ग्रेट खली, जिनकी लंबाई 7 फुट 1 इंच है, हाल ही में मेरठ के 16 साल के करण सिंह से मिले, जिनकी लंबाई 8 फुट 2 इंच है। यह वीडियो खली ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें खली खुद से लंबे करण सिंह के साथ नजर आ रहे हैं।

Khali and Karan Singh Viral Video: भारतीय रेसलिंग के मशहूर खिलाड़ी द ग्रेट खली एक जाना-माना नाम है। खली अपनी लंबाई और ताकत की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उनका असली नाम दलीप सिंह राणा है, लेकिन लोग उन्हें द ग्रेट खली के नाम से ही जानते हैं। हाल ही में खली को एक बच्चे के साथ मुलाकात करते हुए देखा गया, जिसने खली और उनके चाहने वालों को हैरान कर दिया। इस खास मुलाकात ने लोगों के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर दी है। आमतौर पर द ग्रेट खली की लंबाई के आगे दूसरे लोग छोटे नजर आते हैं, लेकिन इस बार करण सिंह की हाइट ने सबको चौंका दिया। करण सिंह की लंबाई 8 फुट 2 इंच है और हैरानी की बात ये है कि उनकी हाइट अभी भी बढ़ रही है। इस वजह से उनके बगल में खली भी सामान्य लग रहे हैं।

दरअसल, हाल ही में खली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में खली खुद से लंबे शख्स के साथ दिख रहे हैं। खली, जिनकी लंबाई 7 फुट 1 इंच है, अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इस वीडियो में खली मेरठ के रहने वाले 16 साल के करण सिंह के साथ नजर आ रहे हैं, जिसकी हाइट 8 फुट 2 इंच है, जबकि खली की हाइट 7 फुट 1 इंच है। करण को देखने के बाद खुद खली भी खुद को बौना महसूस कर रहे हैं। दोनों को एक ट्रेनिंग रूम में देखा जा रहा है, जहां खली ने अपने साथियों से करण की मुलाकात करवाई है। इस वीडियो में खली कहते दिख रहे हैं, ‘जिंदगी में पहली बार खुद से लंबा इंसान देखा है’। इस वीडियो के कैप्शन में खली ने लिखा है, ‘वह बहुत लंबा है, मैं इसे WWE सुपरस्टार बनाना चाहता हूं, मैं सच में इसकी मदद करना चाहता हूं’

Khali shared a video with Karan Singh
Peoples comments created a stir

खली की करण से मुलाकात पर तमाम लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा कि जब ग्रेट खली, ग्रेटर खली से मिले। दूसरे यूजर ने लिखा – द ग्रेट खली प्रो मैक्स। तीसरे ने कमेंट किया – दो भाई दोनों मॉडिफाई। वहीं एक यूजर ने लिखा कि अब आया ना ऊंट पहाड़ के नीचे। इसी तरह कुछ यूजर्स ने ऐसे-ऐसे कमेंट किए कि जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। जैसे एक ने कहा- नोएडा और ग्रेटर नोएडा।

मेरठ के रहने वाले 16 करण पहले भी चर्चा में आ चुके हैं, क्योंकि वे बचपन से ही अपने असाधारण कद की वजह से सुर्खियों में रहे हैं। कई लोग उन्हें “दुनिया का सबसे लंबा किशोर” भी कहते हैं। भारत में ऐसे लोग भी हैं जो अपने शारीरिक बनावट के कारण दुनिया भर में चर्चा का विषय बन सकते हैं। करण का इंस्टाग्राम हैंडल @tallestkaran है, जिसे 66 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं। उन्होंने भी खली के साथ अपना वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा – मेरे साथ खली सर।

द ग्रेट खली ने रिंग के मैदान में बड़े-बड़े देसी-विदेशी पहलवानों को धूल चटाई और भारत का नाम दुनियाभर में रोशन किया। खली का अपना WWE करियर दबदबे से भरा रहा है, जिसमें उन्होंने द अंडरटेकर, बतिस्ता और ट्रिपल एच जैसे शीर्ष नामों पर जीत हासिल की है। अब तो वह सिनेमाई पर्दे पर भी नजर आने लगे हैं। खली सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। खली अपने इंस्टाग्राम पर आए दिन अपनी नई-नई वीडियो शेयर करते रहते हैं।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...