Karan Patel becomes first contender for The 50 reveals 3 things he will absolutely not tolerate on show
Karan Patel becomes first contender for The 50 reveals 3 things he will absolutely not tolerate on show

Overview: करण पटेल बने द 50 के पहले दावेदार

टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों एक ही नाम की चर्चा है, 'द 50'। यह कोई आम रियलिटी शो नहीं, बल्कि एक ऐसा अनोखा फॉर्मेट होने वाला है।

Karan Patel First Contender for The 50: छोटे पर्दे पर हलचल शुरू हो चुकी है। टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों एक ही नाम की चर्चा है, ‘द 50‘। यह कोई आम रियलिटी शो नहीं, बल्कि एक ऐसा अनोखा फॉर्मेट होने वाला है जिसने अपने प्रोमो से ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। अब इस सस्पेंस से धीरे-धीरे पर्दा उठने लगा है क्योंकि मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स के नामों का खुलासा करना शुरू कर दिया है। इसी के साथ इस शो के पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट के रूप में टीवी के ‘एंग्री यंग मैन’ यानी करण पटेल का नाम सामने आया है।

करण पटेल को मिला शेर का बुलावा

करण पटेल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ दिलचस्प तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में करण के हाथ में एक खास इनवाइट है जिस पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है, ‘शेर आपको अपने पैलेस में आमंत्रित कर रहा है।’ इस कार्ड पर शो के प्रीमियर की तारीख 1 फरवरी भी दर्ज है।

करण ने स्वैग में शेयर की पोस्ट

करण ने बड़े ही स्वैग के साथ पोस्ट लिखते हुए कहा, “एक शेर को दूसरे शेर का बुलावा आया है। मन में एक्साइटमेंट भी है और कई सवाल भी।” करण के इस पोस्ट ने फैंस के बीच आग लगा दी है। उनकी खास दोस्त अनीता हसनंदानी ने उन्हें बधाई दी है, वहीं शार्दुल पंडित ने तो खेल शुरू होने से पहले ही करण को शो का ‘विजेता’ घोषित कर दिया है।

क्यों द 50 है सबसे अलग?

करण पटेल टीवी के उन सितारों में से हैं जो अपनी बेबाक और बिंदास पर्सनैलिटी के लिए जाने जाते हैं। ‘ये है मोहब्बतें’ जैसे सुपरहिट शोज दे चुके करण को अक्सर उनके कड़क मिजाज और ईमानदारी के लिए पसंद किया जाता है। शो का हिस्सा बनने पर करण ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं एक महीने तक घर-परिवार से दूर किसी घर में बंद रहूंगा। लेकिन जब ‘द 50’ का कॉन्सेप्ट सुना, तो मैं खुद को रोक नहीं पाया। इस शो की मैडनेस, गेम्स और कॉम्पिटिशन मुझे अपनी ओर खींच लाए।”

करण पटेल का अल्टीमेटम

करण पटेल अपनी शर्तों पर जीने के लिए मशहूर हैं और शो में जाने से पहले भी उन्होंने अपनी मंशा साफ कर दी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वे शो में मस्ती और हेल्दी कॉम्पिटिशन तो करेंगे, लेकिन गाली-गलौज, बेवजह का ड्रामा या किसी की इमेज खराब करना उन्हें कतई बर्दाश्त नहीं होगा। करण का लक्ष्य साफ है, दर्शकों का दिल जीतना और ट्रॉफी को अपने नाम करना।

कब और कहां देखें द 50?

अगर आप भी इस नए धमाके को देखने के लिए बेताब हैं, तो अपना कैलेंडर मार्क कर लीजिए। ये शो 1 फरवरी से शुरू हो रहा है। इसे आप कलर्स टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। 

द 50 का कॉन्सेप्ट क्या है?

‘द 50’ में अलग-अलग बैकग्राउंड की 50 हस्तियां एक छत के नीचे आएंगी। अब देखना यह होगा कि करण पटेल के सामने कौन-कौन से धुरंधर खिलाड़ी मैदान में उतरते हैं। क्या करण अपनी ‘शेर’ वाली छवि बरकरार रखते हुए इस नई जंग को जीत पाएंगे? यह तो वक्त ही बताएगा!

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...