Kantara Prequel Teaser: साल 2023 में रिलीज हुई रिषभ शेट्टी की ‘कांतारा’ को दर्शकों ने खूब सराहा । इस फिल्म को देख लोग अपनी लोक कथाओं से जुड़ी कहानियों को पर्दे पर देखना चाहते हैं। फिल्म के बाद ही दर्शक ‘कांतारा’ की अगली फिल्म बनाने की मांग कर रहे थे। उस वक्त ही मेकर्स ने फिल्म की दूसरा पार्ट बनाने का अनाउंसमेंट किया था। मेकर्स फिल्म का प्रीक्वल बना रहे हैं। ‘कांतारा’ के प्रीक्वल का जोरदार टीजर सामने आया है। टीजर में रिषभ शेट्टी की झलक देखने को मिल रही है।
Also read : ‘कांतारा’ के बाद ऋषभ लगाएंगे एक्शन,रोमांस और कॉमेडी का तड़का : Rishab Shetty Upcoming Movie
रहस्यमयी शक्तियों से भरपूर होगी फिल्म
‘कांतारा’ का टीजर अभी से फैंस को फिल्म के प्रति आकर्षित करने में कामयाब होने वाला है। पिछली फिल्म की ही तरह इस फिल्म में भी हमारी संस्कृति और उससे जुड़ी कुछ कहानियों को लोककथाओं के रूप में दिखाने को प्रयास किया जाएगा। एक मिनट के टीजर में फिल्म की जो झलक सामने आई है उसे देख रोंगटे खड़े हो जाते हैं। टीजर में रिषभ शेट्टी भागते हुए जुगल के बीच पहुंचते हैं तभी किसी के चिल्लाने की आवाज आती है और उनके चारों तरफ आग का गोल चक्कर बन जाता है। पूर्णिमा के चांद की रोशनी में कोई चिल्लाकर कह रहा है कि ये रोशनी सिर्फ रोशनी नहीं है इसमें सबकुछ साफ दिख रहा है। इसमें भूतकाल और भविष्य सबकुछ दिखाई देता है। दर्शन दो। उसके बाद पेड़ों के ऊपर से चांद की रोशनी गोल आकार में बेहद खूबसूरत नजर आती है। अचानक वहां एक लहूलुहान इंसान नजर आता है। उसके शरीर से खून टपक रहा है। उसने रूद्राक्ष की माला पहन रखी है और उसके हाथ में त्रिशूल नजर आ रहा है। फिर रिषभ शेट्टी का एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। खून से लथपथ चेहरा लाल आखें और जब वे सिर उपर उठाते हैं तो बेहद भयावह सा रूप नजर आता है। टीजर को देख लगता है कि इस बार भी कांतारा के जरिए मेकर्स अनोखी कहानी को दर्शकों के सामने रोमांचक तरीके से सामने लाने वाले हैं। पहली ही फिल्म की तरह इस फिल्म में भी इंसान और प्रकृति के बीच रिश्तों को दर्शाने की कोशिश करने वाले हैं।
फिल्म अगले साल हो सकती है रिलीज
रिषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म कांतारा का पहला चैप्टर काफी रोमांचक होने वाला है। होम्बले फिल्म्स ‘कांतारा चैप्टर 1’ को लेकर साल 2024 में दर्शकों के सामने ला सकते हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी इसकी रिलीज से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की है। ये फिल्म हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी।

