Overview:
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने हाल ही में शेयर किया कि मां बनने के बाद उनका अपनी मां तनुजा के प्रति प्यार और भी गहरा हो गया। उन्होंने बताया कि कैसे एक बार वो 6 महीने की बेटी न्यासा को गोद में लेकर अपनी मां के सामने फूट-फूटकर रोने लगी और मां को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद कहा।
Kajol Recalls Emotional Moment with Mom Tanuja(Kajol Cried Nysa Motherhood): बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल न सिर्फ अपनी जबरदस्त एक्टिंग बल्कि अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी और खूब पसंद की जाती हैं। एक एक्ट्रेस के साथ-साथ एक बेटी और माँ रूप में काजोल की इमोशनल साइड अक्सर देखने को मिलती हैं। ऐसे में हाल ही ‘माँ’ फेम काजोल एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बेटी न्यासा और मां तनुजा के साथ अपने रिश्ते और कुछ इमोशनल मोमेंट्स साझा करती नजर आई हैं। बातचीत के दौरान का काजोल ने कहा कि कैसे एक औरत के माँ बनने के बाद उसके दिल में अपनी माँ के लिए प्यार बढ़ जाता है और रिश्ता पहले से कहीं ज्यादा गहरा हो जाता है। आइए जानते हैं, आगे काजोल ने मदरहुड पर क्या कहा।
मां बनने के बाद हुआ अपनी माँ के प्यार का एहसास – काजोल
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान काजोल ने बताया कि माँ बनने के बाद उन्हें अपने माता-पिता के प्यार और त्याग की गहराई का एहसास हुआ। उन्होंने कहा कि जब उनकी बेटी न्यासा का जन्म हुआ, तब उन्हें अपनी माँ तनुजा का प्यार और त्याग पहली बार पूरी तरह महसूस हुआ। काजोल ने याद किया कि जब न्यासा छह महीने की थी, तब एक दिन वो अपनी मां को देखकर बेहद इमोशनल हो गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। उस वक्त उन्होंने अपनी माँ तनुजा का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, “आज मुझे पहली बार आपके प्यार का असली मतलब समझ आया है।”
काजोल ने शेयर किया मां तनुजा के साथ स्क्रीन शेयर करने का अनुभव
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी मां, यानी एक्ट्रेस तनुजा के साथ स्क्रीन शेयर करने के अनुभव को साझा किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी मां के साथ फिल्म ‘टूनपुर का सुपरहीरो’ में काम किया था। काजोल ने शूटिंग के दौरान के पलों को याद करते हुए कहा, “अपनी मां के साथ एक्टिंग करना मेरे करियर के सबसे चैलेंजिंग अनुभवों में से एक रहा है।”
उन्होंने कहा कि तनुजा के साथ काम करना उनके लिए आसान नहीं था “सेट पर मुझे डर लगता था और मैं घबराकर कांपने लगती थी।” काजोल ने मुस्कुराते हुए कहा, “ऐसा कम ही होता है, लेकिन जिंदगी में पहली बार मैं सचमुच कैमरे के सामने घबरा गई थी।”
काजोल हाल ही में विशाल फुरिया की फिल्म ‘मां’ में नजर आई थीं। इतने वर्षों के फिल्मी करियर और कई यादगार किरदार निभाने के बावजूद, काजोल अब भी अपनी मां तनुजा के साथ स्क्रीन शेयर करने के अनुभव को बेहद खास मानती हैं।
आपको बता दें कि तनुजा, काजोल की डेब्यू फिल्म ‘बेखुदी’ और ‘टूनपुर का सुपरहीरो’ में उनके साथ नजर आ चुकी हैं।
