Overview: काजोल ने अजय देवगन को बताया '50:50' पति
एक्टिंग प्रोफेशन के नेचर के चलते उन्हें अपने घर और परिवार से शूटिंग के लिए लंबे वक्त तक दूर रहना पड़ता है। ऐसे में कपल्स के रिश्ते में कई बार दरार आ जाती है। बॉलीवुड में इस तरह की जोड़ियां बहुत कम देखने को मिलती हैं। काजोल और अजय देवगन को जोड़ी कुछ ऐसी ही है। दोनों की शादी को 26 बीत चुके हैं।
Kajol Calls Ajay Devgan a 50:50 Husband: सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया में एक रिश्ते को निभाना, उसे हेल्दी रखना और उसे समय की कसौटी पर खरा उतरते देखना किसी उपलब्धि से कम नहीं है। बिना धोखे और टॉक्सिसिटी के जाल में फंसे बिना भी, दो कलाकारों के लिए एक हेल्दी रिश्ता बनाए रखना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। उनके प्रोफेशन के नेचर के चलते उन्हें अपने घर और परिवार से शूटिंग के लिए लंबे वक्त तक दूर रहना पड़ता है। ऐसे में कपल्स के रिश्ते में कई बार दरार आ जाती है। बॉलीवुड में इस तरह की जोड़ियां बहुत कम देखने को मिलती हैं। काजोल और अजय देवगन को जोड़ी कुछ ऐसी ही है। दोनों की शादी को 26 बीत चुके हैं।
काजोल ने बताया पति को 50-50
काजोल और अजय देवगन का रिश्ता बहुत ही शानदार है। दोनों अक्सर साथ में मस्ती करते नजर आते हैं। उनके रिश्ते में भी उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। दो लोगों के बीच में अक्सर लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। हाल ही में काजोल ने अजय को 50:50 पति बताया है। उन्होंने ईमानदारी किया कि उनमें खूबियां और खामियां दोनों है। इससे उनका रिश्ता और भी मजबूत होता है। काजोल ने बताया कि अजय के साथ को-एक्टर के तौर पर और एक फिल्म निर्माता के रूप में काम करना कितना मुश्किल है। काजोल बताती हैं कि जब अजय निर्देशक की कुर्सी संभालते हैं, तब काफी सुलझे हुए नजर आते हैं।
झगड़े का नहीं रखते कोई रिकॉर्ड
जब काजोल से उनके पति के रूप में पर्फोमेंस के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने टाइम्स नाउ से बातचीत में कहा, “एक पति के तौर पर, वह 50:50 हैं। हम दोनों का मूड खराब रहता है। अगर कोई झगड़ा होता है, तो कौन सुलह करता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आखिरी बहस किसने जीती।
हम अपने झगड़ों का रिकॉर्ड रखने की कोशिश नहीं करते। इसलिए, यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि आखिरी झगड़ा किसे याद है।” उनकी यह प्रतिक्रिया उनके रिश्ते की सहजता और हल्के-फुल्के अंदाज को दिखाती है, जहां स्कोर रखने के बजाय रिश्ते की शांति को प्राथमिकता दी जाती है।
रिश्ते को लंबा चलाने के लिए काजोल के टिप्स
हाल ही में एक दूसरे इंटरव्यू में, काजोल ने अपने पर्सनैलिटी पर गहराई से विचार किया था। उन्होंने बताया था कि कैसे उनके ये अंतर ही उनके बंधन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बड़ी चतुराई से इस बात पर भी जोर दिया कि एक लंबी और खुशहाल शादी के लिए “थोड़-सा बहरापन और सिलेक्टिव भूलने की बीमारी” जरूरी है।
मैशबल इंडिया के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, “अजय और मैं पूरी तरह से अलग हैं, हमें इतने साल नहीं लगते हम बहुत पहले अलग हो गए होते। मैं यह अक्सर कहती हूं कि खुशहाल शादी का रहस्य थोड़ा सा बहरापन और भूलने की बीमारी है।” काजोल के ये टिप्स रिश्ते क मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
