Teaser increased the excitement of the fans

Summary: एक्शन-कॉमेडी में लौटे अजय देवगन, फैंस बोले ब्लॉकबस्टर

13 साल बाद 'सन ऑफ सरदार 2' का दमदार टीजर रिलीज हुआ, जिसमें अजय देवगन का जस्सी रंधावा अवतार एक बार फिर एक्शन और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाता नजर आ रहा है।

Son Of Sardaar 2 Teaser: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की हाल ही में फिल्म रेड 2 रिलीज हुई, जिसमें अजय देवगन ने अपनी एक्टिंग से धमाल मचा दिया। अब इसके बाद अजय देवगन ‘सन ऑफ सरदार 2’ से बड़े पर्दे पर कमबैक करने की तैयारी कर रहे हैं। ये फिल्म साल 2012 की ‘सन ऑफ सरदार’ की सीक्वल है। इस मूवी को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइमेंट है। 13 साल के लंबे इंतजार के बाद इस फिल्म का सीक्वल सन ऑफ सरदार 2 आ रहा है, जिसकी अनाउंसमेंट पहले की जा चुकी है। अब अजय देवगन की तरफ से अपनी इस अपकमिंग मूवी का लेटेस्ट टीजर भी रिलीज कर दिया गया है।

दरअसल, पिछले कई दिनों से अजय देवगन लगातार सन ऑफ सरदार 2 के पोस्टर्स के रूप में फिल्म से जुड़े लेटेस्ट अपडेट साझा करते हुए नजर आ रहे हैं। अब उन्होंने फिल्म के लेटेस्ट टीजर को अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर किया है। सन ऑफ सरदार 2 के इस टीजर को देखकर ये साफ पता लगा रहा है कि ये फिल्म एक्शन, कॉमेडी और रोमांच से भरपूर होने वाली है। इस बार जस्सी रंधावा पंजाब नहीं बल्कि विदेशों में धमाल मचाता हुआ नजर आएगा। सन ऑफ सरदार 2’ का टीजर बेहद दमदार है। फिल्म की पहली झलक में पूरी स्टार कास्ट दिखाई गई है साथ ही ये हिंट भी मिल गया गै ये एक्शन के साथ ही कॉमेडी का तड़का लगाएगी।

टीजर में अजय देवगन एक बार फिर जस्सी रंधावा के किरदार में धमाल मचाते नजर आ रहे हैं। टीजर में दिखाया है कि एक विदेशी शादी के चक्कर में जस्सी फंस जाता है और सारे ट्विस्ट एंड टर्न्स यहीं से शुरू होते हैं। 49 सेकंड का फिल्म का ये टीजर प्रोमो काफी एंटरटेनिंग है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।

सन ऑफ सरदार 2 के इस टीजर में आपको फिल्म की पूरी कास्ट की झलक देखने को मिल रही है, जिनमें अजय देवगन, मृणाल ठाकुर, नीरू बाजवा, बिंदु दारा सिंह, शरत सक्सेना, रवि किशन, संजय मिश्रा और मुकुल देव जैसे कई कलाकार शामिल हैं, जो सन ऑफ सरदार 2 से फैंस का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे।

बता दें, 2012 में अजय देवगन की एक्शन कॉमेडी फिल्म सन ऑफ सरदार को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस मूवी ने दर्शकों का दिल जीता और बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की। अब अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ के अनाउंसमेंट वीडियो को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है। आलम ये है कि उन्होंने अभी से फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, ‘अजय देवगन की यह पहली फिल्म होगी जो भारत में ही 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करेगी।

पहले पार्ट में जो शानदार कॉमेडी और सुपरहिट म्यूजिक था, उसे आज भी सुना जाता है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अजय देवगन का सबसे एंटरटेनिंग कैरेक्टर में से एक है। मैं इंतजार नहीं कर सकता हूं।’ एक अन्य ने लिखा, ‘ब्लॉकबस्टर।

इस फिल्म के टीजर के सामने आने के बाद अब हर कोई सन ऑफ सरदार 2 की रिलीज का इंतजार कर रहा है। गौर किया जाए इसकी रिलीज डेट की तरफ तो अगले महीने 25 जुलाई को अजय देवगन की ये नई फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...