Kabir Bedi Relationships
Kabir Bedi Relationships

Kabir Bedi Relationships: हाल ही के एक इंटरव्यू में बॉलीवुड एक्टर कबीर बेदी ने अपने पर्सनल लाइफ के बारे में बताया। बॉलीवुड के खतरनाक विलेन का रोल निभाने वाले कबीर अपनी शानदार एक्टिंग से सबके दिल पर राज करते हैं, लेकिन यह एक्टर जितना अपनी फिल्मों के लिए चर्चे में रहते हैं। उससे कहीं अधिक वह अपने पर्सनल लाइफ के बारे में चर्चा का विषय बने रहते हैं। कबीर बेदी ने चार शादियां की। उनके कई अफेयर चले। उनका कहना है कि उनकी जिंदगी एक फिल्म से कम नहीं है, जिसमें प्यार, धोखा, दर्द सब कुछ कूट-कूट कर भरा रहा।

अपने इंटरव्यू में उन्होंने अपनी कुछ गलतियों को भी स्वीकार किया। अपनी बातों को खुलकर दुनिया के सामने रखते हैं। उनका मानना है कि हर व्यक्ति से कोई ना कोई गलती होती है, लेकिन उसे स्वीकार करना सबसे बड़ी बात होती है। उन्होंने एक किताब भी लिखी है, जिसका नाम है ‘स्टोरी आई मस्ट टेल’। इस किताब में कबीर बेदी ने बिना किसी शर्म के अपने जीवन के बारे में सभी को बताया है। 

कबीर बेदी की पहली शादी प्रोतिमा बेदी से हुई। वह एक ओडीसी डांसर थी, जिससे उनके दो बच्चे हुए पूजा विधि और सिद्धार्थ बेदी। उनकी पहली शादी ज्यादा दिन नहीं चल पाई। कबीर बेदी कहते हैं कि पहली शादी में उन्होंने कई गलतियां की। उन्होंने अपनी पहली वाइफ को काफी हर्ट किया। इस रिश्ते में रहकर भी वह दूसरी औरतों की तरफ अट्रेक्ट होते थे। इसी दौरान परवीन बॉबी से उनका अफेयर शुरू हुआ। जिसे वह अपनी पहली इमोशनल गलती भी मानते हैं। 

कबीर बेदी का अफेयर परवीन बॉबी से चला, जो एक दूसरे के साथ काफी अच्छे लगते थे, लेकिन परवीन बॉबी की मानसिक सेहत धीरे-धीरे बिगड़ती चली गई। कबीर कहते हैं कि वह परवीन को लेकर काफी केयरिंग थे, लेकिन वह उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं ला पाए और उन्होंने परवीन  से दूरी बना ली और इस रिश्ते का अंजाम तो सभी को पता ही है।

कबीर ने दूसरी शादी सुसान हम्फ्रिज से की शादी से उनको एक बेटा हुआ और हैरानी की बात यह है कि यह शादी भी ज्यादा दिन नहीं चल पाई। उनकी तीसरी शादी निक्की बेदी से हुई, जो एक रेडियो प्रेजेंटर थी। यह रिश्ता बाकी दोनों रिश्तो से कुछ अलग था, क्योंकि दोनों ही अपने प्रोफेशनल लाइफ में एक दूसरे को स्पेस देते थे, लेकिन फिर भी यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाया। कबीर बेदी ने इस रिश्ते पर कहा कि उन्होंने हर बार कोशिश की कि वह अपने आप को संभाल लेंगे। लेकिन वह रिश्तों को संभाल नहीं पाए। जब भी उन्हें लगता था कि चीजें ठीक होने वाली हैं, वह बिगड़ ही जाती थी।

कबीर बेदी की आखिरी और चौथी शादी परवीन दुसंज से हुई। इन दोनों के बीच में उम्र का काफी अंतर है, लेकिन कबीर कहते हैं कि परवीन ने उन्हें समझा और उनकी हर गलती के साथ स्वीकार किया। वह कहते हैं कि यह रिश्ता सबसे अलग है। इस रिश्ते में काफी सुकून मिला है उन्हें। वह कहते की प्यार की कोई उम्र नहीं होती। अगर आप सही इंसान से मिल जाए तो जिंदगी काफी आसान हो जाती है।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...