malvika raaj baby shower
malvika raaj baby shower

Overview:

फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में नन्ही 'पू' यानी पूजा आज भी लोगों को याद है। यह किरदार निभाया था एक्ट्रेस मालविका राज ने। उनकी एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया था।

Malvika Raaj Baby Shower: साल 2001 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में नन्ही ‘पू’ यानी पूजा आज भी लोगों को याद है। यह किरदार निभाया था एक्ट्रेस मालविका राज ने। उनकी एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया था। पिछले 24 साल में कितनी बदल गई हैं मा​लविका राज, आइए जानते हैं।

आने वाली हैं नई खुशियां

इस साल मई में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी गर्भवती होने की सूचना फैंस को दी। अब उन्होंने अपने गोद भराई फंक्शन की कुछ प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसमें मालविका बेहद खुश नजर आ रही हैं। फंक्शन की थीम से लेकर मालविका के आउटफिट्स तक सभी से फैंस इंप्रेस हो रहे हैं। उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

फंक्शन की थीम ‘मैरी पॉपिंस’

अपने गोद भराई फंक्शन को लेकर मालविका सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस समारोह की थीम रखी गई थी ‘मैरी पॉपिंस’। पूरे वेन्यू को फूलों से सजाया गया था। इस मौके पर मालविका बकाइन रंग की शॉर्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। फैशन डिजाइनर सोनाक्षी राज मेरानी की डिजाइन की गई इस स्पार्कलिंग ड्रेस को सफेद फूलों से सजाया गया था। वहीं मालविका के पति प्रणव बग्गा ने नीली शर्ट और सफेद डेनिम पहना था। प्रणव एकदम कैजुअल लुक में काफी हैंडसम नजर आ रहे थे।

कैप्शन ने जीत लिया दिल

अपनी तस्वीरों के साथ मालविका ने एक प्यारा सा कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, ‘तो हमने मैरी पॉपिंस थीम वाला गोद भराई समारोह मनाया। हवा में जादू था, मेरी ड्रेस पर चमक थी और हर जगह प्यार था।’ इस पोस्ट के बाद एक्ट्रेस अनीता राज ने कमेंट किया, ‘बहुत प्यारा…थू थू थू।’ वहीं एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने लिखा,’बधाई हो’। एक्टर पूरब कोहली ने भी मालविका को बधाई दी है। वहीं आयशा श्रॉफ ने लिखा, ‘अब तक की सबसे प्यारी!’ मालविका के फैंस भी उनपर भरपूर प्यार लुटा रहे हैं। साथ ही उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

फिल्मी अंदाज में किया प्रपोज

मालविका राज और प्रणव बग्गा की सगाई अगस्त 2023 में हुई थी। मालविका ने एक खूबसूरत पोस्ट साझा करते हुए प्रणव से अपनी सगाई की घोषणा की थी। पोस्ट में मालविका ने बताया कि प्रणव ने तुर्की के कप्पाडोसिया में हॉट एयर बैलून से घिरे हुए उन्हें प्रपोज किया। इससे पहले दोनों ने 10 सालों तक डेटिंग की। फिर नवंबर 2023 में गोवा के डेस्टिनेशन वेडिंग की। आपको बता दें प्रणव एक एंटरप्रेन्योर हैं, जिनके कई वेंचर्स हैं।

मालविका राज का करियर

मालविका राज ने साल 2001 में करण जौहर की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में करीना कपूर के किरदार पूजा के बचपन का रोल निभाकर काफी सुर्खियां बटोरीं। हालांकि इसके बाद उन्होंने अभिनय से दूरी बनाई और अपना पूरा फोकस पढ़ाई पर लगाया। साल 2017 में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में वापसी की। मालविका ने तेलुगु फिल्म ‘जयदेव’ में अहम भूमिका निभाई। साल 2021 में उन्होंने बॉलीवुड में फिर से किस्मत आजमाई। और ​फिल्म स्क्वाड से वापसी की। फिल्म में मालविका ने एक स्नाइपर आरिया का किरदार निभाया था। इस फिल्म का प्रीमियर जी 5 पर हुआ था। साल 2024 में एक्ट्रेस ने एमएक्स प्लेयर की क्राइम-थ्रिलर सीरीज ‘स्वाइप क्राइम’ में काम किया। हालांकि अब यह खूबसूरत एक्ट्रेस अपने जीवन का नया अध्याय शुरू करने जा रही है।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...