Jhalak Dikhhla Jaa 11 Episode: अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की एक दूसरे के साथ बॉन्डिंग देखते ही बनती है। सोशल मीडिया पर कभी यह दोनों एक-दूसरे के साथ ट्वनिंग करते नजर आते हैं तो कभी एक दूसरे के साथ रोमांटिक पोज देकर अपने फैंस को एंटरटेन करते हैं। लेकिन इस बार तो मामला कुछ अलग ही खास है। अपने पति विवेक को सरप्राइज देने के लिए दिव्यांका ने अपनी शादी का लहंगा पहना। उन्हें इस आउटफिट में देखकर उनके पति के आश्चर्य का कोई ठिकाना ही नहीं रहा। अब आपके दिमाग में यह बात आ रही होगी कि ऐसा क्या हुआ कि दिव्यांका ने अपनी शादी का लहंगा पहना। तो हम आपको बता देते हैं कि विवेक फिलहाल डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 में हिस्सा ले रहे हैं। इस वीकएंड का शो वेडिंग स्पेशल है। इस शो में विवेक को स्पेशल फील करवाने के लिए दिव्यांका ने यह लहंगा पहना है।
Also read : दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया से सीखें रिलेशनशिप टिप्स
शो होगा खास
हर वीक की तरह इस बार भी शो में पार्टिसिपेंट अपने डांस का हुनर तो दिखाएंगे ही इसके साथ ही उन्हें दिव्यांका और विवेक अपने फैंस के लिए कुछ खास लेकर आ रहे हैं। शो में न केवल दिव्यांका लहंगा पहनी नजर आएंगी बल्कि दोनों स्टेज पर शादी की कसमें दोबारा दोहराते नजर आएंगे। आपको बता दें कि अपनी पति की हौसला अफजाई के लिए दिव्यांका सैट पर मौजूद रहती है। वह उनके लिए एक चीयर लीडर का काम करती हैं।
पोस्ट शेअर कर किया एप्रिशिएट
दिव्यांका एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ उससे भी कहीं एक प्यारी सी इंसान हैं। वो एक टिपिकल हिंदुस्तानी पत्नी हैं जो अपने पति को बहुत प्यार करती हैं। हाल ही में उन्होंने विवेक के सपोर्ट में अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने बताया कि कैसे विवेक ने ऐंठन और 101 बुखार के बावजूद अपने अभिनय से कमाल दिखाया। खैर उनके फैंस को एक्साइटमेंट है कि आने वाले वेडिंग स्पेशल एपिसोड में आगे क्या होने वाला है।
