Jitendra Kumar, Mahvash in ‘Tedhi Hain Par Meri Hain’
Jitendra Kumar, Mahvash in ‘Tedhi Hain Par Meri Hain’

Summary: Secretary Ji को मिला ‘नगमा’! Mahvash के साथ Jitendra Kumar की नई फिल्म का टीज़र ट्रेंड में

‘टेढ़ी हैं पर मेरी हैं’ में Jitendra Kumar गुलाब हकीम और Mahvash नगमा के किरदार में नजर आएंगे, जहां एक अनोखी और इम्परफेक्ट लव स्टोरी को हल्के-फुल्के अंदाज़ में पेश किया गया है। टीज़र रिलीज़ होते ही फैंस इस रोमांटिक कॉमेडी की बेचैनी और उत्सुकता में बढ़ गए हैं।

Tedhi Hai par Meri hai Teaser: पंचायत’ के लोकप्रिय किरदार सचिव जी के रूप में दर्शकों के दिलों में बस चुके अभिनेता जितेंद्र कुमार एक बार फिर नए अवतार में नजर आने वाले हैं। उनकी अगली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘टेढ़ी हैं पर मेरी हैं’ का टीज़र रिलीज़ हो चुका है। टीज़र सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज़ हो गई है और फैंस इस अनोखी लव स्टोरी को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं। इस फिल्म में जितेंद्र कुमार के साथ न्यूकमर महवश लीड रोल में हैं।

टीज़र में जितेंद्र कुमार ‘गुलाब हकीम’ के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि महवश ‘नगमा’ की भूमिका निभा रही हैं। जितेंद्र कुमार ने टीज़र शेयर करते हुए लिखा, “गुलाब और नगमा की मोहब्बत, एक ऐसी मोहब्बत जिसकी जान कम है लेकिन जुनून ज़्यादा है… दिल धड़कता है, कहानी मोड़ लेती है और प्यार अपनी जिद दिखाता है… और उसकी जिद में दिल कहता है – टेढ़ी हैं पर मेरी हैं।” टीज़र से साफ है कि यह कहानी साधारण नहीं, बल्कि इमोशनल उथल-पुथल और खूबसूरत पागलपन से भरी हुई है।

इस फिल्म को मशहूर फिल्ममेकर रेमो डिसूज़ा प्रस्तुत कर रहे हैं, जबकि इसका निर्देशन जयेश प्रधान ने किया है। जयेश प्रधान इससे पहले ‘एंथिरन’ और ‘काई पो चे’ जैसी फिल्मों में बतौर कोरियोग्राफर काम कर चुके हैं। यह फिल्म प्रेम को एक अलग नजरिए से दिखाती है जहां परफेक्शन नहीं, बल्कि खामियां ही रिश्तों की खूबसूरती बनती हैं।

यह फिल्म उन लव स्टोरीज़ से अलग है जहां सिर्फ कसमों-वायदों वाला रोमांस दिखाया जाता है। यहां प्यार हल्के-फुल्के अंदाज़, संवेदनशीलता और असल ज़िंदगी जैसी उलझनों के साथ सामने आता है। टीज़र देखकर लोग यह भी सवाल कर रहे हैं कि यह फिल्म है या कोई वेब सीरीज़ और क्या यह ओटीटी पर रिलीज़ होगी। हालांकि, फिलहाल मेकर्स ने इसे एक फीचर फिल्म के तौर पर पेश किया है। रेमो डिसूज़ा ने फिल्म को लेकर कहा, “मेरी जर्नी में मुझे हमेशा ऐसी कहानियां पसंद आई हैं जो जमीन से जुड़ी हों लेकिन जिनमें एक खास चमक भी हो। ‘टेढ़ी हैं पर मेरी हैं’ बिल्कुल वैसी ही फिल्म है। यह इम्परफेक्शन का सेलिब्रेशन है और यही इसे खास बनाता है।”

फिल्म का संगीत नेशनल अवॉर्ड विनर इस्माइल दरबार ने तैयार किया है। इसे इशान शिल्पी वर्मा, विशाल त्यागी और अनवर अली खान प्रोड्यूस कर रहे हैं, क्यूरी स्टूडियो और शाइशा मोशन पिक्चर्स के सहयोग से।

टीज़र रिलीज़ के बाद दर्शकों की उत्सुकता साफ देखी जा सकती है। सोशल मीडिया पर लोग इस फिल्म को एक फ्रेश, रियल और दिल से जुड़ी लव स्टोरी बता रहे हैं। अब देखना होगा कि ‘टेढ़ी हैं पर मेरी हैं’ बॉक्स ऑफिस पर भी वही जादू चला पाती है या नहीं, जो इसके टीज़र ने चला दिया है।

राधिका शर्मा को प्रिंट मीडिया, प्रूफ रीडिंग और अनुवाद कार्यों में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा पर अच्छी पकड़ रखती हैं। लेखन और पेंटिंग में गहरी रुचि है। लाइफस्टाइल, हेल्थ, कुकिंग, धर्म और महिला विषयों पर काम...