Summary: रेड फ्लोरल अनारकली में सोनाक्षी सिन्हा के ग्लो ने फिर बधाई प्रेग्नेंसी की अटकलें
हाल ही में डिजाइनर विक्रम फडनीस के फैशन शो में पति जहीर इकबाल के साथ शामिल हुईं सोनाक्षी सिन्हा की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। रेड अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत दिख रहीं सोनाक्षी जब कैमरों के सामने बार-बार अपना पेट दुपट्टे और हाथ से ढकती नजर आईं, तो फैंस ने तुरंत प्रेग्नेंसी के कयास लगाने शुरू कर दिए।
Sonakshi Pregnancy Rumors: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर चर्चा में हैं और इस बार वजह यही उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें। हाल ही में उन्होंने अपने पति जहीर इकबाल के साथ फ़ेमस डिजाइनर विक्रम फडनीस के फैशन शो में रेड कलर की अनारकली पहने अपने पति जहीर इकबाल के नजर आईं, जहां दोनों की जोड़ी ने रेड कार्पेट पर खूब जलवे बिखेरे। उनके चेहरे का ग्लो इतना शानदार था और चेहरा भी भरा हुआ लग रहा था कि उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें आने लगीं।
विक्रम फडनीस के शो में सोनाक्षी सिन्हा
फैशन इंडस्ट्री में विक्रम फडनीस के 35 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हुए ‘विंटेज इंडिया’ थीम वाले इस भव्य शो में 100 से अधिक मॉडल्स ने रैंप पर वॉक किया। पर असली अट्रैक्शन सोनाक्षी सिन्हा थीं। जब वह रेड कार्पेट पर बेहद खूबसूरत रेड फ्लोरल अनारकली सूट में नजर आईं, तो सबकी नजरें उन पर ही थीं। उनकी मुस्कुराहट, ग्रेस और ट्रेडिशनल अंदाज ने हर किसी का दिल जीत लिया। वहीं जहीर इकबाल ने नेवी ब्लू बंदगला और व्हाइट पैंट्स में क्लासिक लुक कैरी किया।
सोनाक्षी के हाव भाव ने प्रेग्नेंसी की अटकलों को किया तेज
जहां एक ओर फैंस सोनाक्षी के ट्रेडिशनल लुक की तारीफ कर रहे थे, वहीं कुछ लोगों की नजरें उनके हावभाव पर टिक गईं। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने नोटिस किया कि सोनाक्षी ने फोटो क्लिक कराते वक्त अपना पेट दुपट्टे और हाथ से ढक रखा था, जिससे प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें शुरू हो गईं। सिर्फ यही नहीं, उनका चेहरा भी भरा हुआ लग रहा था और ग्लो भी शानदार था।
क्या कहा यूजर्स ने?
एक यूजर ने लिखा, “वह प्रेग्नेंट दिख रही है”, तो किसी ने सीधे सीधे कहा, “अरे वह प्रेग्नेंट है!” एक यूजर ने लिखा, “प्रेग्नेंसी ग्लो” तो कइयों और ने लिखा, “बेबी ऑन द वे”। इस तरह के कमेंट्स ने एक बार फिर से इंटरनेट पर चर्चा का माहौल बना दिया।
पहले की अफवाहों का शानदार जवाब
यह पहली बार नहीं है जब सोनाक्षी को इस तरह की अफवाहों का सामना करना पड़ा है। इससे पहले भी उनकी बढ़ी हुई वजन की तस्वीरों को लेकर प्रेग्नेंसी की बात की गई थी। तब सोनाक्षी ने अपने ट्रेडमार्क हास्य के साथ जवाब देते हुए कहा था कि “मैंने शादी के बाद बस थोड़ा वजन बढ़ा लिया है, और इसके लिए जहीर जिम्मेदार हैं, जो मुझे ज्यादा खिला रहे हैं।” उन्होंने उस समय एक मजेदार व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें जहीर खुद मजाक में उन्हें टोक रहे थे। यह सोनाक्षी का बेबाक अंदाज है।
शादी, सम्मान और समझदारी का रिश्ता
सोनाक्षी और जहीर ने 23 जून 2024 को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत एक शांत और सादगीपूर्ण तरीके से शादी की थी। उसके बाद उन्होंने एक ग्रैंड सेलिब्रेशन भी किया जिसमें बॉलीवुड की तमाम बड़े सेलेब्स शामिल हुए थे। अपने इंटरफेथ मैरिज को लेकर भी सोनाक्षी ने एक सशक्त बयान दिया था, “हमने कभी धर्म को बीच में नहीं आने दिया। हम दो लोग थे जो एक-दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे। हम एक-दूसरे की संस्कृति का सम्मान करते हैं और उसे सेलिब्रेट करते हैं।”
