Summary: रश्मिका मंदाना की अंगूठी ने बढ़ाई सगाई की अटकलें, लेकिन जवाब रहा रहस्यमय
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपनी फिल्म "थामा" के प्रमोशन के दौरान एक हीरे की अंगूठी पहने नजर आईं, जिससे उनके और विजय देवरकोंडा की सगाई की अफवाहें तेज हो गईं। एक इंटरव्यू में जब पत्रकार ने उन्हें बधाई दी, तो रश्मिका ने मजाक में कहा कि “सबके लिए बधाई ले लूंगी।”
Vijay and Rashmika: दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की डेटिंग की खबरें कुछ समय से जोरों पर हैं। अब हाल ही में यह खबर भी आई कि दोनों ने सगाई कर ली है। दोनों के हाथ में सगाई की अंगूठी भी देखी गई है। लेकिन इन दोनों में से किसी ने भी सगाई की खबर पर कुछ कहा नहीं है। लेकिन हाल ही में रश्मिका ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह हर बात के लिए बधाई ले सकती हैं।
रश्मिका और विजय की अंगूठी
हाल ही में रश्मिका मंदाना को अपने आगामी फिल्म थम्मा के प्रमोशंस के दौरान एक चमचमाती डायमंड की अंगूठी पहने देखा गया, जिससे अफवाहों का बाजार और गर्म हो गया। फैंस ने तुरंत इस पर रीएक्शन दिया और इसे गुपचुप सगाई का संकेत मान लिया। विजय के हाथ में भी स्टाइलिश बैंड देखा गया। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस पर कभी कुछ कहा नहीं।
रश्मिका की मुस्कुराहट में छिपा राज
हाल ही में रश्मिका को एक इंटरव्यू में मजाक में बधाई दी गई। पहले तो रश्मिका थोड़ी हैरान हुईं, लेकिन जब पत्रकार ने साफ किया कि वह उनके नए परफ्यूम ब्रांड की बात कर रहे हैं, तो माहौल हल्का हो गया। पत्रकार ने हंसते हुए पूछा, “क्या और भी कुछ है सेलिब्रेट करने के लिए?” इस सवाल पर रश्मिका ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “नहीं, नहीं,” फिर चुटकी लेते हुए बोलीं, “असल में बहुत कुछ है, क्योंकि इन दिनों बहुत कुछ हो रहा है। तो आपकी बधाई मैं सबके लिए ले लेती हूं।” उनका यह जवाब बिल्कुल भी स्पष्ट नहीं था, लेकिन इससे उनके फैंस की उत्सुकता जरूर बढ़ गई।
क्या अंगूठी है सिर्फ प्रमोशन का हिस्सा?
कुछ लोगों का मानना है कि यह अंगूठी सिर्फ फिल्म “थामा” के प्रमोशन का हिस्सा हो सकती है। लेकिन जब विजय देवरकोंडा को भी एक सिंपल लेकिन स्टाइलिश बैंड पहने हुए देखा गया और उनकी टीम की ओर से “स्पेशल अनाउंसमेंट” का इशारा किया गया, तो सभी कड़ियां एक दूसरे से जुड़ती दिखीं। पिछले कुछ हफ्तों में जब भी रश्मिका या विजय किसी पब्लिक इवेंट में नजर आए, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई। फैंस ने इन दोनों की जो तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, उनमें ‘मिलते-जुलते रिंग्स’ की बातें बार-बार उठाई गई हैं।
रश्मिका और विजय के बीच सिर्फ दोस्ती या उससे कहीं ज्यादा?
रश्मिका और विजय दोनों ने अक्सर एक-दूसरे के लिए “सम्मान” और “भावनात्मक जुड़ाव” की बात की है। लेकिन उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते स्पष्ट रूप से स्वीकार या मना नहीं किया है। लेकिन इनसे जुड़े नजदीकी सूत्रों की मानें तो यह कपल 2026 की शुरुआत में शादी की योजना बना रहा है, लेकिन अभी तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आई है।
रश्मिका की अगली फिल्म “थामा”
सगाई की चर्चाओं के बीच रश्मिका मंदाना की अगली फिल्म “थामा” रिलीज के लिए तैयार है, जो 21 अक्टूबर 2025 को दीवाली के मौके पर थिएटर में रिलीज होने जा रही है। यह एक हॉरर रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल जैसे एक्टर नजर आएंगे। फिल्म में रश्मिका एक वैम्पायर ‘ताड़का’ का किरदार निभा रही हैं, जो एक आम इंसान (आयुष्मान) से प्यार कर बैठती है।
