MASTERCHEF INDIA
MASTERCHEF INDIA

Influencer in Masterchef India: इंडिया के टॉप मोस्ट कुकरी शो में शामिल होने वाले प्रतियोगियों में टॉप 12 में इस बार फूड इंफल्यूएंसर भी अपना कमाल दिखा रहे हैं। यह सभी हिंदुस्तान के अलग-अलग कोनों से आए हैं। हालांकि अब इन सभी प्रतियोगियों के बीच में कांटे की टक्कर है। यह शो सोनी लिव इन एप पर प्रसारित किया जा रहा है। होमशेफ और दूसरे प्रतियोगियों के साथ टॉप 12 में 5 फूड इंफ्ल्यूएंसर भी हैं। इसमें आए दिन नए चैलेंजेज का सामना प्रतियोगी कर रहे हैं। अब देखना यह है कि आने वाले समय में कौन शो में आगे जाता है। मास्टरशेफ का यह आठवां सीजन है हर बार की तरह इस बार भी यह काफी पसंद किया जा रहा है।

हरीष क्लोजपैट

फूड किस हद तक एक इंसान का पैशन हो सकता है यह बात अगर आपको समझनी है तो आपको बैंग्लोर के हरीष की कहानी आपको जरुर जाननी चाहिए। 58 साल के बिजनेसमेन हरीष स्वाद को बहुत महत्व देते हैं। सिविल इंजीनियर के तौर पर काम कर चुके हरीष ने अपने कलिनरी करिअर की शुरुआत सिंगापुर से की थी। जहां वे हिंदुस्तानी खानों के साथ एक्सपेरिमेंट को करना सीखे। मास्टरशेफ ऑफ इंडिया में भी वो एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं और वो बहुत पसंद किए जा रहे हैं।

Also read :OTT पर देख सकते हैं ये टॉप 10 जॉम्बी मूवीज़: Zombie Movies

प्राची अगरकर, महाराष्ट्र

बिजनेस मैनेजमेंट और ह्यूमन रिसोर्स की पढ़ाई कर चुकी प्राची जिंदगी के कैनवास में सपने बहुत बड़े देखती हैं। अपने दिमाग से ज्यादा अपने दिल की सुनने वाली प्राची मुंबई से हैं और चाहती हैं कि मास्टरशेफ मंच के जरिए वो महाराष्ट्रीय कुंजींस को ग्लोबल लेवल पर लेकर जाएं। वे एक फूड इंफ्ल्सूएंसर के तौर पर कार्यरत हैं। अब देखना है कि यह मराठी मुलगी आने वाले समय में अपने एक्सपेरिमेंट के साथ स्थानीय महाराष्ठ्रीयन खाने को किस तरह रख पाती है और जजेज को प्रभावित करने में कामयाब रहती है।

निधी शर्मा, हिमाचल

पहाड़ और पहाड़ी खानों की अपनी एक खासियत है। सोलन हिमाचल प्रदेश की निधी अपने कल्चर के साथ अपने खानों को भी मास्टरशेफ में लेकर आई हैं। वो एक कुजीन कंटेंट क्रिएटर के साथ अपनी बैंक की नौकरी और अपने छोटे बच्चे की परवरिश भी कर रही हैं। उनकी इंस्टाप्रोफाइल भी बेहद रुचिकर है वो खुद को बेकर बावर्ची कहती हैं। हालांकि शो में एक चैलेंज में वो एक गलती कर गईं लेकिन हिम्मत नहीं हारी है। वे कहती हैं मैं अगले चैलेंज में अपनी गलती को सुधारकर खुद को बेहतर साबित करुंगी।

कौशल्या चौधरी

राजस्थान के राजपूत घराने से आई कौशल्या चौधरी की पर्सनेलिटी उनकी राजपूती पोशाक की वजह से शो में अलग ही नजर आती है। मूलत जोधपुर की हने वाली कौशल्या की शादी बहुत जल्दी हो गई थी। लेकिन अपनी शादी को अपने सपनों के आड़े नहीं आने दिया। वो मारवाड़ी खाना बनाने में पारंगत थी। अपना यू ट्यूब चैनल खोला जिसका नाम है सीधी मारवाड़ी। इस चैनल पर 1.3 मिलियन लोग उनसे जुड़े हैं। वो जलद ही अपना मसाले का ब्रांड भी लॉन्च करने वाली है।

नांबी, जेसिका एस मारक,मेघालय

मेघालय के दूरदराज के गांव के रहने वाले नाम्बी की उम्र 30 साल है। वह वहीं एक स्कूल में प्रिंसीपल के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें बचपन से ही खाना पकाने का शौक था। इसके साथ ही नई डिशेज के साथ एक्सपेरिमेंट करने में भी वो माहिर हैं। उनके पति उनके इस शौक को बहुत सपोर्ट करते हैं। नांबी शेफ रणवीर बरार की फैन हैं। वह पूर्वोत्तर की डिशेज को ग्लोबल मंच पर एक पहचान दिलवाना चाहती हैं।