Poorna Jagannathan LA Home Decor: 24 साल की उम्र में लगभग 15 अलग-अलग जगहों में रह चुकी एक्ट्रेस पूर्णा जगन्नाथन। आज एल-ए में अपना खूबसूरत ड्रीम होम तैयार कर चुकी हैं। बातचीत के दौरान पूर्णा बताती हैं, उनके पिता इंडियन डिप्लोमेट थे। जिसके चलते उनका बचपन और जवानी अलग-अलग देशों और घरों में बीता है। इंडिया से लेकर पाकिस्तान, आयरलैंड, ब्राजील, अर्जेंटीना और यू-एस जैसे कई देशों में हम हमेशा दूसरे लोगों के एस्थेटिक्स में ही रहे हैं। जिसके चलते मुझे कभी अपनी पसंद और नापसंद का अंदाजा ही नहीं लगा।
लेकिन शादी के बाद जब मैंने अपने पति के साथ लॉस एंजिल्स में इस प्रॉपर्टी को देखा। तभी मुझे समझ आ गया था…कि ये मेरा घर होने वाला है। पूर्णा जगन्नाथन अपने घर को कोजी और कंफर्टेबल फील देना चाहती थी। पूर्णा जगन्नाथन ने अपने घर को बेहद अट्रैक्टिव और लग्जरी तरीके से सजाया है। ऐसे में आपको बता दें कि पूर्णा का होम डेकोर उनकी रियल पर्सनैलिटी को खूबसूरती से दर्शाता है। जिससे इंस्पिरेशन लेकर अपने घर को कल्चरल फील दे सकते हैं।
पूर्णा जगन्नाथन के सुपर स्टाइलिश एल-ए होम डेकोर से लें ट्रेंडी होम डेकोर इंस्पिरेशन
लिविंग एरिया को करें इंडियन कल्चर से कंप्लीट
एक्ट्रेस पूर्णा जगन्नाथन के लॉस एंजिल्स होम टूर में सेंटर ऑफ अट्रैक्शन की बात करें। तो उनका लिविंग एरिया सबका दिल जीत लेता है। पूर्णा जगन्नाथ ने अपने लिविंग एरिया में इंडियन कल्चर यानी भारतीय संस्कृति के कई बेहतरीन स्पर्श जोड़े हैं। जिसमें मॉडर्न फर्नीचर के साथ कलरफुल टेक्सटाइल्स और नेचुरल वॉलपेपर का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में पूर्णा जगन्नाथन की तरह आप भी अपने लिविंग एरिया में मॉडर्न और इंडियन कल्चर को ब्लेंड कर सकते हैं।
नेचर एसेंस को शामिल करना है, नया मॉडर्न ट्रेंड
पूर्णा जगन्नाथन के होम डेकोर में सबसे खूबसूरत है। कि उन्होंने घर को नेचुरल फील या प्राकृतिक तरीके से स्टाइल करने का ट्राई किया है। जिसके लिए उन्होंने रिच वुडन फर्नीचर, सजावट के लिए नेचुरल स्टोंस और ढेरों इनडोर प्लांट्स को घर में शामिल किया है। आजकल छोटे और बड़े सभी घरों में नेचुरल एसेंस बढ़ाने के लिए इस तरह का डेकोर काफी पॉपुलर और ट्रेंडी है। जिन्हें आप भी अपने नए घर में शामिल कर सकते हैं।
मॉडर्न लाइटिंग पर दें खास ध्यान
पूर्णा जगन्नाथन के अनुसार वे हमेशा से अपने घर में नेचुरल सन लाइट और ज्यादा से ज्यादा ग्रीनरी के साथ ट्रेंडी लाइट्स भी ऐड करना चाहती थी। जिसके लिए उन्होंने अपने घर में लाइटिंग व्यवस्था पर काफी ध्यान दिया है। पूर्णा ने घर में स्टाइलिश टेबल लैंप से लेकर फ्लोर लैंप और मॉडर्न सीलिंग लाइट्स तक सभी को खुद चुना है। ऐसे में अगर आप भी घर को लग्जरी लुक देना चाहते हैं। तो घर डिजाइन करते समय लाइटिंग का खास ख्याल रखें।
ग्रीनरी के लिए करें प्लांट्स को शामिल
पूर्णा के घर में हरियाली से भरी कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जहां आप घंटों बैठकर अपना समय एंजॉय कर सकते हैं। आजकल बढ़ते पॉल्यूशन और बीमारियों के चलते मॉडर्न घरों में ग्रीनरी ऐड करना बेहद जरूरी है। ऐसे में अगर आप भी पूर्णा की तरह घर में नेचर को जगह देना चाहते हैं। तो घर को डिजाइन करते समय ग्रीन प्लांट्स या अलग अलग पौधों के लिए जगह जरूर बनाएं। इससे आप घर में ही अपने लिए एक कंफर्टेबल स्पेस तैयार कर सकते हैं।
जरूर हो आपका पर्सनल टच शामिल
जी हां… पूर्णा जगन्नाथन के एल ए होम टूर से हमें यही सीखने को मिलता है। कि आपके अपने घर में आपका पर्सनल टच जरूर शामिल होना चाहिए। पूर्णा का अपार्टमेंट उनकी पर्सनालिटी को बेहद सरल तरीके से बखूबी दर्शाता है। पूर्णा जगन्नाथन कहती हैं, मुझे अपने कल्चर से बेहद प्यार है। जिसे आप मेरे घर में मौजूद फर्नीचर, कुशन, कार्पेट्स प्लांट्स, लाइटिंग और डाइनिंग टेबल तक हर कोने में देख और महसूस कर सकते हैं। ऐसे में आप भी अपना घर डिजाइन करते समय अपनी पर्सनैलिटी को उसमें शामिल कर सकते हैं।
