खुशी कपूर के साथ बनेगी इब्राहिम अली खान की जोड़ी, यहां हो रही है शूटिंग: Ibrahim Ali Khan with Khusi
Ibrahim Ali Khan with Khusi

Ibrahim Ali Khan: 2024 की फ़िल्मों के मामले मे धमाकेदार शुरुआत हुई है। दो महीने में कई बड़ी फ़िल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी चुकी हैं। वहीं, कुछ फिल्में रिलीज होने वाली हैं। ऐसी ढेर सारी एनाउंसमेंट के साथ, एक और आने वाली फिल्म पर अपडेट सामने आया है, जो वास्तव में फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाने वाली है। यह फिल्म अपडेट स्टार किड्स इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की फिल्म से जुड़ा हुआ है।  

read also: बोनी कपूर की फेवरेट हैं खुशी कपूर, इस बात से परेशान जाह्नवी: Koffee with Karan 8

स्टार किड्स इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर, करण जौहर द्वारा निर्मित एक ओटीटी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। दोनों को हाल ही में दिल्ली के सुन्दर नर्सरी फिल्म सेट पर मस्ती करते हुए देखा गया, जहां उन्होंने एक सीन के लिए आइसक्रीम का लुत्फ उठाया। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और फैंस को दोनों की केमिस्ट्री बेहद पसंद आई। जानकारी सामने आने के बाद से ही यह फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है।

खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान की फिल्म का नाम ‘नादानियां’ है। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा बनाया जा रहा है। मूवी का निर्देशन शाउना गौतम करेंगी। शाउना पहले ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में करण की को-निर्देशक थीं, और उन्होंने ‘संजू’ में राजकुमार हिरानी के साथ भी काम किया है। इसके अलावा इस फिल्म से सुनील शेट्टी के भी जुड़ने की खबरें हैं।

प्रोफेशनल फ्रंट में खुशी कपूर की बात करें तो उन्होंने पिछले साल नेटफ्लिक्स की फिल्म’द आर्चीज’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। जिसका निर्देशन जोया अख्तर ने किया था और इसे ऑडियंस से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। वही, इब्राहिम अली खान फिल्म ‘सरजमीं’ से डेब्यू करेंगे, जिसमें काजोल, पृथ्वीराज सुकुमारन और मिहिर आहूजा जैसे स्टार्स हो सकते हैं। इब्राहिम अली खान ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में करण जौहर के साथ काम कर चुके हैं। फिल्म डायरेक्ट-टू-ओटीटी रिलीज होगी।